गोरखपुर में विवाहिता घर से गहने और नगद लेकर लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि वह अपने प्रेमी के साथ गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
गोरखपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई और अपने साथ 25 लाख रुपए के गहने 1.50 लाख नगद एवं 2 लैपटॉप भी लेती गई। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी ढूंढने के पश्चात जब उसका कुछ पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में पाया गया है कि महिला एक युवक के साथ होटल में देखी गई है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी निवासी सूरज के अनुसार उनके भतीजे की शादी डेढ़ साल पहले संतकबीरनगर के एक गांव की रहने वाली खुशी सिंह से हुई थी। शादी के पश्चात कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा लेकिन कुछ दिनों से भतीजे की पत्नी के व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो गया था। इसी दौरान सोमवार की रात 1:30 बजे करीब वह घर से फरार हो गई। इस बात की जानकारी जब घरवालों को हुई तो घर की तलाशी ली तो पता चला कि ₹25 लाख के गहने, डेढ़ लाख रुपए नगद और दो लैपटॉप भी गायब है। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो गुरुवार को पुलिस थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
पुलिस जांच में खुलासा
पुलिस की शुरुआती जांच में पाया गया है कि मंगलवार की शाम 5:30 के करीब वह घर से निकली और सिद्धार्थनगर के रहने वाले विवेक कुमार सिंह से संगम चौराहा पर स्थित एक होटल में मुलाकात की परिजनों का आरोप है कि प्लानिंग के तहत रात करीब 1:30 बजे वह घर से नगदी और जेवर लेकर उक्त प्रेमी के साथ फरार हो गई।
पुलिस ने दी जानकारी
इस संदर्भ में शाहपुर पुलिस का कहना है कि सीसी फुटेज और जांच। में पाया गया कि गुरुवार की शाम महिला घर से निकलकर संगत चौराहे पर स्थित एक होटल में पहुंची, जहां उसकी मुलाकात उसके प्रेमी से हुई है। उसके बाद वह घर वापस लौट आई और फिर रात को 1:30 बजे वह प्रेमी के पास पहुंची और फिर वापस नही लौटी। परिजनों का आरोप है कि महिला युवक के बदलते फुसलाना के बाद उसके साथ फरार हो गई है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।

