Homeबिज़नेसलड़खड़ा रहे हैं अमेरिका और चीन, तेजी से दौड़ रहा भारत, शराब...

लड़खड़ा रहे हैं अमेरिका और चीन, तेजी से दौड़ रहा भारत, शराब की बिक्री 10% उछली, हर कैटगरी में दमदार प्रदर्शन

भारत में साल के पहले छह महीनों में शराब की बिक्री में 10 फीसदी तेजी आई है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा है। हर कैटगरी में शराब की खपत बढ़ी है। लेकिन सबसे ज्यादा उछाल बीयर की बिक्री में देखने को मिली है।

नई दिल्ली: भारत में शराब की खपत में काफी तेजी देखने को मिल रही है। इस साल की पहली छमाही में देश में शराब की बिक्री में 10 फीसदी तेजी आई है जो दुनिया के 21 बड़े बाजारों में सबसे ज्यादा है। इस दौरान अमेरिका और चीन में शराब की खपत में गिरावट आई है। ये दो देश दुनिया में शराब के सबसे बड़े बाजार हैं। भारत दुनिया में अकेला देश है जहां सभी कैटगरी में शराब की खपत बढ़ी है।

ड्रिंक्स रिसर्च फर्म IWSR के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। भारत में साल के पहले छह महीनों में बीयर से लेकर वोदका, व्हिस्की, जिन और वाइन सबकी डिमांड बढ़ी है जबकि ग्लोबल ड्रिंक्स इंडस्ट्री में डिमांड लड़खड़ा रही है। भारत में सबसे ज्यादा डिमांड बीयर की बढ़ी है। जनवरी से जून के दौरान बीयर की खपत में पिछले साल के मुकाबले 16 फीसदी तेजी आई। इस दौरान नो-अल्कोहॉल बीयर की खपत में 25 फीसदी उछाल रही।

हर कैटगरी में बढ़ी बिक्री

रेडी टू ड्रिंक अल्कोहॉलिक बेवरेज की ग्रोथ 12 फीसदी रही जबकि इंडियन व्हिस्की की खपत में 4 फीसदी उछाल देखने को मिली। ब्लेंडेड स्कॉच की बिक्री में 8 फीसदी तेजी आई जबकि वोदका और जिन की ग्रोथ 6 फीसदी रही। रम और ब्रांडी की बिक्री भी पिछले साल की तुलना में 3 फीसदी अधिक रही। स्टिल वाइन की बिक्री जनवरी से जून के दौरान 2 फीसदी बढ़ गई जबकि फोर्टिफाइड वाइन की खपत में 7 फीसदी उछाल आई।

हालांकि दुनिया के दूसरे बड़े देशों में कहानी कुछ और ही है। IWSR ने जिन 21 देशों को कवर किया है, वे ग्लोबल बेवरेज अल्कोहॉल मार्केट में 76 फीसदी हिस्सा रखते हैं। इनमें कुल मिलाकर इन बाजारों में शराब की बिक्री में 1 फीसदी गिरावट आई है। अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा शराब मार्केट है। वहां बिक्री 4 फीसदी गिरी है। इसी तरह चीन में भी शराब की खपत में 3 फीसदी गिरावट देखी गई है। अमेरिका में बीयर की खपत में 4 फीसदी और चीन में 2 फीसदी कमी आई है।

शराब की खपत में तेजी
देश / बाजार वॉल्यूम ग्रोथ
भारत 10%
कोलंबिया 9%
दक्षिण अफ्रीका 5%
ब्राजील 3%
ब्रिटेन 2%
चीन −3%
अमेरिका −4%
सभी 21 बाजार −1%
अमेरिका और चीन को छोड़कर 1%

कोई नहीं है टक्कर में

अगर अमेरिका और चीन को हटा दिया जाए तो बाकी बाजारों में शराब की कुल खपत साल के पहले छह महीनों में 1 फीसदी बढ़ी है। भारत इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। कोलंबिया में शराब की खपत में 9 फीसदी तेजी आई है जबकि साउथ अफ्रीका में शराब की बिक्री 5 फीसदी बढ़ी है। ब्राजील में इसमें 3 फीसदी और यूके में दो फीसदी तेजी आई है। मेक्सिको और थाईलैंड में भी शराब की खपत बढ़ी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments