Homeभारतउत्तरप्रदेशमथुरा-बरेली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने खेत में...

मथुरा-बरेली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने खेत में काम कर रहे 3 लोगों को रौंदा, सभी की मौत

मथुरा-बरेली हाईवे पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जा कूदी और एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में सभी की मौत हो गई।

ज्योति शर्मा, मथुरा: मथुरा-बरेली हाईवे पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर खेत में जा कूदी और वहां अपने पूर्वजों के लिए स्थान बनवा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में नाती, उसके पिता और बाबा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जवाहर बनवा रहे थे स्थान

बरेली मथुरा हाईवे के समीप स्थित गांव गजू के रहने वाले जवाहर सिंह अपने खेत में पूर्वजों के लिए स्थान बनवा रहे थे। इस दौरान उनके साथ बेटा हरवीर और नाती अंकित भी मौजूद था। सुबह करीब 8 बजे बरेली से मथुरा की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनके खेत में पहुंच गई और तीनों को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

करीब 300 मीटर दूर जाकर गिरी कार

स्विफ्ट कार बरेली से मथुरा की तरफ आ रही थी। कार जैसे ही गजू गांव के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर हाईवे से करीब 200 मीटर दूर जवाहर सिंह के खेत में जा पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा लगा जैसे कार अचानक हवा में उड़ने लगी हो, कुछ पल के लिए तो समझ ही नहीं आया कि यह क्या है। गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया।

मौके पर मची चीख पुकार

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। तीन लोगों की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने बरेली मथुरा हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही राया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जवाहर सिंह पुत्र भंवर सिंह उम्र 70 वर्ष, हरवीर पुत्र भंवर सिंह उम्र 30 वर्ष, अंकित पुत्र हम्भीर सिंह उम्र करीब 24 वर्ष तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। तेज रफ्तार कार ने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों को उजाड़ दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments