Homeभारतमहाराष्ट्राजिस फ्लाईओवर पर 4 लड़कों की मौत हुई, महाराष्ट्र पुलिस अफसर ने...

जिस फ्लाईओवर पर 4 लड़कों की मौत हुई, महाराष्ट्र पुलिस अफसर ने वहीं बर्थडे का जश्न मनाया, विवादों में सोनल पाटिल

महाराष्ट्र के कराड में एक महिला पुलिस अधिकारी विवादों में आ गई हैं। उन्होंने एक फ्लाईओवर पर अपना जन्मदिन मनाया, जहां कुछ दिन पहले ही एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। इस अधिकारी की पहचान सोनल पाटिल के रूप में हुई है।

मुंबई : महाराष्ट्र के कराड में एक महिला पुलिस अधिकारी विवादों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फ्लाईओवर पर अपना जन्मदिन मनाती दिख रही हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इसी जगह पर एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। वीडियो में दिख रहा है कि 31 अक्टूबर की रात को अधिकारी सोनल पाटिल कोल्हापुर नाका-नंदलापुर फ्लाईओवर पर अपनी नई कार के साथ जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन का वीडियो वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। विवाद पुलिस विभाग के सीनियर अफसरों तक पहुंचा तो सोनाली ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया।

वायरल वीडियो में उन्हें 31 अक्टूबर की रात का है। इसे कराड के कोल्हापुर नाका-नंदलापुर फ्लाईओवर पर शूट किया गया । सोनाल पाटिल इस वीडियो में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए दिख रही हैं।

सोनलल पाटिल के वीडियो में क्या

वीडियो में सोनल पाटिल अपनी नई कार पर केक काटती, बोनट पर पोज देतीं, फूलों का गुलदस्ता लिए तस्वीरें खिंचवातीं और ‘पायरो गन’ से निकलने वाली सुनहरी चिंगारियों के बीच जश्न मनाती नजर आ रही हैं।

लोगों ने जताई नाराजगी

यह जश्न एक ‘रील’ बनाने के लिए शूट किया गया था। वीडियो वायरल हो गया क्योंकि उसी फ्लाईओवर पर कुछ दिन पहले एक हादसा हुआ था, जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है और सवाल उठ रहे हैं कि एक सार्वजनिक जगह और पुलिस के पद का इस्तेमाल निजी जश्न के लिए कैसे किया जा सकता है।

सोनल पाटिल पर भड़के लोग

इस क्लिप की आलोचना हो रही है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि एक निजी जश्न के लिए सार्वजनिक सड़क का इस्तेमाल क्यों किया गया, और एक पुलिसकर्मी ने, जिसकी जिम्मेदारी ही ट्रैफिक नियमों का पालन करवाना है, खुद ही इन नियमों की अनदेखी कैसे कर दी। लगभग 10-15 दिन पहले, कोल्हापुर से सतारा जा रही एक कार इसी जगह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

कोल्हापुर नाका और नंदलापुर को जोड़ने वाला यह 3.5 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर कुछ महीने पहले ही बनकर तैयार हुआ है। जब से यहां ट्रैफिक शुरू हुआ है, तब से गाड़ियों की तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments