महिला परामर्श केंद्र पुनः शुरू होगा, अवैध नशे के कारोबार पर होगी सख्त कार्रवाई : थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह जादौन
बागली (मध्यप्रदेश)।
महिला सुरक्षा, सामाजिक समरसता एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बागली में रोटी बैंक संस्था एवं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) से जुड़ी महिला प्रतिनिधियों ने नवागत थाना प्रभारी श्री योगेंद्र सिंह जादौन का सम्मान एवं स्वागत किया।
इस अवसर पर महिला नेत्री शोभा गोस्वामी, संगीता भाटिया, प्रिया गोस्वामी, मंजू राजावत एवं सुनीता उपाध्याय सहित अन्य महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहीं।
मुलाकात के दौरान थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि बागली में शीघ्र ही महिला परामर्श केंद्र पुनः प्रारंभ किया जाएगा। इसके माध्यम से महिलाओं से संबंधित समस्याओं एवं घरेलू विवादों के मामलों में नगर की प्रबुद्ध महिलाओं के सहयोग से आपसी संवाद और समझाइश के जरिए समाधान का प्रयास किया जाएगा।
वहीं महिला प्रतिनिधिमंडल ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित अवैध नशे के कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर प्रभावी रोक लगाने की मांग रखी। महिला प्रतिनिधियों ने कहा कि नशे का अवैध कारोबार समाज, युवाओं एवं परिवारों के भविष्य को प्रभावित कर रहा है, इसलिए इस दिशा में ठोस कार्रवाई आवश्यक है।
इस पर थाना प्रभारी श्री जादौन ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे स्वयं भी नशे के खिलाफ हैं। क्षेत्र में यदि कहीं भी अवैध नशे के कारोबार या इससे संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगामी त्योहारों को देखते हुए हाट बाजार सहित सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बरतने तथा अपरिचित व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की बात भी कही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और नशामुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और सामाजिक संगठन की सामूहिक जिम्मेदारी है। बागली थाना प्रभारी द्वारा महिला परामर्श केंद्र पुनः प्रारंभ करने की पहल सराहनीय है। इससे महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने और उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। IHRCT सदैव महिला अधिकारों की रक्षा, पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग करता रहेगा।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी का संयुक्त संदेश
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) की श्रीमती मालती सुनील सिंह यादव (संस्थापक), श्री शिवम तिवारी (राष्ट्रीय सचिव), डॉ. प्रेम कुमार वैद्य (राष्ट्रीय संयोजक), श्रीमती साधना सेठी (राष्ट्रीय महामंत्री), डॉ. हरीश शर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री), श्री रामवेश सिंह राजावत (राष्ट्रीय महामंत्री), श्री सुरेन्द्र प्रकाश यादव (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), श्रीमती मधु शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), श्री कृष्णा यादव (युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्री इंद्रजीत सिंह चौहान (राष्ट्रीय विधिक सलाहकार), श्री मनीष गुप्ता (राष्ट्रीय मंत्री), श्री सुनील सेठिया (राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर), युवराज सिंह राठौर (हेल्पलाइन प्रभारी)एवं श्री जीवनलाल जैन चायवाले (प्रदेश मीडिया प्रभारी)ने संयुक्त संदेश में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू विवादों का संवेदनशील समाधान और अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण आज की महत्वपूर्ण सामाजिक आवश्यकता है। संगठन का उद्देश्य प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सहयोग की कड़ी बनकर समाज में जागरूकता, सुरक्षा एवं न्याय की भावना को मजबूत करना है। संगठन सभी महिला प्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करता है तथा बागली पुलिस प्रशासन से अपेक्षा करता है कि महिला परामर्श केंद्र को नियमित रूप से संचालित कर महिलाओं को उसका लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) महिला सम्मान, मानवाधिकार संरक्षण, नशामुक्ति एवं सामाजिक न्याय के लिए निरंतर जनहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

