Homeभारतमध्यप्रदेश'18 में से 10 को खरीद लिया', बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल,...

’18 में से 10 को खरीद लिया’, बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने घेरा

आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में खरीद-फरोख्त की बात कबूली है.

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कथित खरीद-फरोख्त को लेकर बयान देते नजर आ रहे हैं. उनके इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस ने वीडियो को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. हालांकि, विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह बात केवल मजाक-मस्ती में कही थी.

सार्वजनिक कार्यक्रम के मंच पर दिया बयान

विधायक एक कार्यक्रम के मंच पर हैं और दावा किया जा रहा है कि इस मंच पर उन्होंने अपने संबोधन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में खरीद-फरोख्त की बात कबूली है. इसको लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. सामने आया है कि सोमवार को आष्टा में स्वर्णकार समाज की ओर से श्रीअजमीढ़जी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक संबोधित कर रहे थे.

तभी उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए बाबा जी से आशीर्वाद मांगा तो उन्होंने कहा एक की कमी है, तो मैंने कहा 10 को खरीद लिया मैंने 18 में से. विधायक का यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

वहीं वीडियो को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा है. वीडियो पोस्ट करते हुए निशाना साधा है. मामले में आष्टा विधायक गोपाल सिंह ने एमपी तक से फोन पर बातचीत में कहा कि यह केवल मजाक मस्ती वाली बात थी, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए हर चीज को मुद्दा बनाती है. ऐसा कुछ नहीं है यह केवल मजाक मस्ती की बात थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments