Homeटॉप न्यूज़UP में 20 IPS अफसरों के तबादलें, बाराबंकी-बस्ती-बलिया समेत इन जिलों के...

UP में 20 IPS अफसरों के तबादलें, बाराबंकी-बस्ती-बलिया समेत इन जिलों के बदले कप्तान

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. शासन ने एडीजी से लेकर एसपी स्तर तक 20 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं. कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं.

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. शासन ने एडीजी से लेकर एसपी स्तर तक के 20 IPS अधिकारियों का तबादला किया है. इस फेरबदल में कई जिलों के कप्तान बदले गए हैं. बाराबंकी, बस्ती, बलिया, मऊ, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ और जालौन समेत कई जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है.

इस जिलों के बदले गए एसपी

तबादला सूची के मुताबिक सतीश गणेश को ADG क्राइम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं भगवान स्वरूप को ADG टेक्निकल के साथ ADG क्राइम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

जिलों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं. रवीना त्यागी को बाराबंकी का SP, ओमवीर सिंह को बस्ती का SP और ए राजा को बलिया का SP बनाया गया है. वहीं सर्वेश मिश्रा को मऊ और विनय कुमार सिंह को गाजीपुर की कमान सौंपी गई है.

सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का SSP बनाया गया है. इसके अलावा पूर्णेन्दु सिंह को बागपत, मधुबन कुमार सिंह को हापुड़ और सुरेश चंद्र रावत को जालौन का SP बनाया गया है.

कमलेश बहादुर को SP लोक शिकायत बनाया गया

तबादला सूची में यशवीर सिंह को जौनपुर का SP बनाया गया है. कुंवर ज्ञानंजय सिंह को DCP प्रयागराज और अर्पित विजयवर्गीय को DCP लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है. कमलेश बहादुर को SP लोक शिकायत बनाया गया है.

इसके अलावा कुंवर अनुपम सिंह को PAC मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है, जबकि संजय कुमार को चौथी वाहिनी प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है. चिराग जैन को SP सिटी बरेली और मानुष पारीक को SP सिटी आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है. आलोक राज नारायण को एडिशनल SP मथुरा बनाया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments