Homeक्राइमसिर-दाढ़ी मुंडवाकर पेड़ से बांधा, फिर पिलाई शराब... नाजायज संबंध के शक...

सिर-दाढ़ी मुंडवाकर पेड़ से बांधा, फिर पिलाई शराब… नाजायज संबंध के शक में युवक को पीटा, 7 पर FIR

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के एक गांव में अवैध संंबंधों के शक में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. उसका आधा सिर और दाढ़ी मुंडवा दी गई और फिर उसे पेड़ से बांधकर जबरन पेशाब पिलाया गया. पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं.

अलीगढ़ में एक युवक के साथ ऐसी क्रूरता की गई जिसे जानकर किसी की भी रूह कांप जाए. आरोप है कि अकरागढ़ के एक गांव में कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया. लोगों ने युवक का आधा सिर और दाढ़ी भी मुंडवा दीय इसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया और यहां तक कि उसे जबरन पेशाब भी पिलाया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये मामला गुरुवार का है, जिसका खुलासा शुक्रवार को तब हुआ जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित युवक ने हिम्मत जुटाई और स्थानीय थाने पहुंचकर पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़ित एक अविवाहित युवक है. आरोप है कि उसके संबंध उसकी बहन के ससुराल पक्ष की ही एक शादीशुदा महिला के साथ थे. जब परिवार और गांव के लोगों को इस रिश्ते की भनक लगी, तो कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की.

हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने युवक की पिटाई करने के बाद उसका आधा सिर और दाढ़ी जबरन मुंडवा दी. इसके बाद उसे एक पेड़ से बांध दिया गया और उसे जबरन पेशाब पिलाया गया. इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पीड़ित की बहन के ससुराल पक्ष के सात लोगों और कुछ और अज्ञात लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. घटना के बाद से सभी आरोपी अपने घरों से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

पुलिस ने इस मामले में मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने और अमानवीय व्यवहार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और दूसरे डिजिटल सबूतों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments