Homeक्राइमपुणे में 30 वर्षीय गर्भवती महिला से हैवानियत, रेप के बाद हत्या

पुणे में 30 वर्षीय गर्भवती महिला से हैवानियत, रेप के बाद हत्या

पुणे के बारामती तालुका के पंडारे MIDC इलाके में 30 वर्षीय गर्भवती महिला की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है. मालेगांव पुलिस ने वारदात के दो घंटे के भीतर 26 वर्षीय गणेश रामचंद्र माने को गिरफ्तार किया.

पुणे ज़िले के बारामती तालुका के पंडारे MIDC इलाके में एक 30 साल की गर्भवती महिला के साथ रेप और हत्या की घटना सामने आई है. मालेगांव पुलिस ने इस मामले में पंडारे के रहने वाले 26 साल के गणेश रामचंद्र माने को गिरफ़्तार किया है. पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज होने के दो घंटे के भीतर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि महिला गर्भवती थी. पुलिस को यह भी पता चला कि हत्या के बाद पीड़िता के गहने कथित तौर पर ले लिए गए थे.

मामले में महिला के परिजनों ने मालेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 13 सितंबर को हत्या का मामला दर्ज किया गया. पुलिस के मुताबिक 12 सितंबर की शाम पड़ोसियों ने परिवार के सदस्य को बताया का उनका बेटा रो रहा है. ऐसे में जब महिला घर पहुंचीं, तो उन्होंने महिला को कमरे के अंदर खून से लथपथ पाया. सूचना मिलने पर असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप सांकपाल और उनकी टीम मौके पर पहुंची.

आरोपी ने कुबूल किया जुर्म

जांच और इलाके के लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस को माने के बारे में जानकारी मिली और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर यौन शोषण के इरादे से हथौड़े से महिला पर हमला किया. घायल होने के बावजूद उसने कथित तौर पर उसके साथ रेप किया और बाद में घटना का खुलासा होने से रोकने के लिए तौलिए से उसका गला घोंट दिया.

पोस्टमार्टम में उसके सिर, गर्दन और गुप्तांग पर गंभीर चोटें पाई गईं. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला का सोने का पेंडेंट और पायल भी कथित तौर पर ले ली थी. इसके बाद मामले में लूट से जुड़ी धारा भी जोड़ी गई. पुलिस ने आरोपी के पास से हथौड़ा, कपड़े और गहने कथित तौर पर बरामद किए हैं. माने को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 16 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments