Homeभारतउत्तरप्रदेश'फोटो दिखा दो इस्तीफा दे दूंगा...', अयोध्या में मछली भोज पर अजय...

‘फोटो दिखा दो इस्तीफा दे दूंगा…’, अयोध्या में मछली भोज पर अजय राय की CM योगी को खुली चुनौती

उत्तर प्रदेश में मछली पर सियासत गरमा गई है. इसी बीच अजय राय ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर मेरी मछली खाने के साथ एक भी फोटो मिल जाए तो मैं इस्तीफा दे दूंगा.

अयोध्या में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत में आयोजित किए गए मछली भोज पर सियासत गरमा गई है. एक तरफ जहां बीजेपी इस मामले को लेकर हमलावार है और सावन में सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगा रही है. वहीं कांग्रेस ने भी पूरे मामले को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाया है. अजय राय ने कहा कि अगर मेरी एक तस्वीर मछली खाते हुए सामने आए तो प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दूंगा और अगर बीजेपी को तस्वीर नहीं मिली तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दें.

अजय राय यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरी तरह से इस देश को बर्बाद करने का काम कर ही है. इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष आंध्र प्रदेश में मुर्गा खा रहे हैं, फोटो वायरल हो रहे हैं तो कह रहे कटहल खा रहे हैं. जबकि साउथ में आंध्र में कटहल तो खाया नहीं जाता, वह लोग उसे फल के रूप में खाते हैं. हम तो बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं, मैं बाबा का चंदन भी लगाए हुए हूं.

मुख्यमंत्री में गैरत बची है तो इस्तीफा दे दें: अजय राय

निषाद समाज के कार्यक्रम में मैं गया था, उनकी परंपरा में है, मछली पकड़ना और खाना. मैं केवल कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था. निषादराज ने भगवान राम की मदद की थी, बीजेपी वाले देखें. इनका एक मंत्री है और कह रहा है कि बिना लहसुन प्याज के मछली खाइये, तो वेज है. मुझे समाज बुलाएगा तो मैं जाऊंगा.

अगर मेरी कोई फोटो है मछली खाते हुए तो मुख्यमंत्री योगी जारी कर दें. मैं प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दूंगा. योगी के अंदर थोड़ी भी गैरत (आत्मसम्मान) है तो तत्काल उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ेगा. हर हर महादेव होता रहेगा हमारा. इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरह झूठ नहीं बोलता, मुर्गा खा कर कटहल बता दो. मछली खाते हुए फोटो दिखा दें, हम इस्तीफा दे देंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments