Homeभारतराजस्थानलायन्स नेत्र चिकित्सालय जावरा का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं टीम ने किया अवलोकन...

लायन्स नेत्र चिकित्सालय जावरा का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं टीम ने किया अवलोकन सेवाकार्यों की सराहना

लायन्स क्लब जावरा द्वारा संचालित लायन्स नेत्र चिकित्सालय का हाल ही में डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख पदाधिकारियों ने अल्प प्रवास के दौरान अवलोकन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने अस्पताल द्वारा दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की सराहना करते हुए इसे निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

​अवलोकन के दौरान डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी विशेष रूप से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ. ला. जयप्रकाश त्रिपाठी,

​प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ. ला. राम जाट, ​द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ. ला. डॉ. राजेंद्र सोडानी

​डिस्ट्रिक्ट केबिनेट सेक्रेटरी एम.जे.एफ. ला. अनिल मोदी

​सेवाकार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान ​अतिथियों ने नेत्र चिकित्सालय की व्यवस्थाओं उपकरणों और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने क्लब और अस्पताल की पूरी टीम द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा इनकार्यों को निरंतर गति देते हुए नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।

​क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद

​इस गरिमामयी अवसर पर लायन्स क्लब जावरा के प्रमुख पदाधिकारी और वरिष्ठ सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे:

​जिसमे अध्यक्ष ला. सुधीर जैन, सचिव ला. संदीप रांका, कोषाध्यक्ष ला. विपिन चौरडिया, और नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन ला. प्रदीप शर्मा, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम. जे. एफ. ला. राजेंद्र गर्ग,रीजन चेयरपर्सन एम. जे. एफ. ला. डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय,​ एम.जे.एफ. ला. यश जैन,

पूर्व अध्यक्षगण ला. रमेश मेहता, एम.जे.एफ.ला. अनिल धारीवाल, ला. सजीवर्गीस,ला. अशोक सेठिया, एम.जे.एफ ला. अरुण संघवी, एम.जे.एफ. ला. पवन मोदी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments