राजनांदगांव छत्तीसगढ़ डोगरगांव के कथित गांधी परिवार की राजनीति से जुड़े अमित और सुमित गांधी पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, जो किसान आदिवासी मजदूरों से चंद पैसे ब्याज के तौर पर लेकर डोंगरगांव इलाके के दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा कर रहे हैं? अगर राजनांदगांव में कार्रवाई हो सकती है तो डोगरगांव में क्यों नहीं? न सिर्फ जमीन हड़पी गई है बल्कि किसानों को लगातार धमकाया भी जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय टीआई काफी सख्त और ईमानदार अधिकारी माने जाते हैं, उसके बावजूद वे इन गांधी परिवार के मुनाफाखोरों पर हाथ डालने से बच रहे हैं। हालांकि, यह राजनांदगांव के कामठी लाइन निवासी निर्मलचंद कोठारी, नलिन कोठारी पिता-पुत्र के मामलों से 10 गुना बड़ा है। किसान भरत लाल साहू मंगतू राम राधेश्याम साहू दीपक कुमार नंदेश्वर आदि किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक वे लड़ते रहेंगे चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कीमत चुकानी पड़े आखिर वह जमीन उनकी पुश्तैनी जमीन है।

