भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। स्थानीय सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा चलाए जा रहे ‘घर-घर यज्ञ अभियान’ के तहत रविवार शाम को दासपां रोड स्थित बस्ती में 175वें यज्ञ का आयोजन किया गया। राव विक्रम सिंह आर्य द्वारा वैदिक रीति से संपन्न कराए गए इस यज्ञ में अशोक बंजारा सपरिवार मुख्य यजमान बने। यज्ञ के समापन पर उपस्थित कई श्रद्धालुओं ने मांसाहार, शराब, बीड़ी और गुटखा जैसे व्यसन छोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया। संघ के वरिष्ठ सदस्य वालाराम मौर्य व मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में जातिगत भेदभाव मिटाकर समरसता लाना और युवाओं को नशे की लत से दूर कर अध्यात्म से जोड़ना है।
यज्ञ के बाद आयोजित चर्चा में शंकरलाल सोलंकी, दीपाराम गहलोत और संपतलाल सोनी ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर बस्ती के अनेक लोगों सहित सोमाराम बंजारा, बगदारम बंजारा, दशरथ बंजारा, मोहनलाल माली, चंदन बंजारा, संपतलाल सोनी, शंकरलाल सोलंकी, छोगाराम गहलोत, ओटाराम मेघवाल, वालाराम मौर्य, दीपाराम गहलोत, तारचंद फुलवरिया, ताराराम पाउआ, सुखराज माली, सोमताराम माली, रमेश माली, राजेश टी सोनी, अजमल दर्जी, दिलीप चौहान, रमेश राणा, आर्य राहुल बंजारा, आर्य रोहित मेघवाल, गौरव बंजारा, नीरज वैष्णव, आर्य अक्षय बंजारा, हेमंत जीनगर, शिवम आर्य, रतन बंजारा, महेंद्र जीनगर, करण बंजारा, राहुल जीनगर, जीवन बंजारा व संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रम सिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया। यह अभियान हर रविवार अलग-अलग बस्तियों में आयोजित कर समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

