HomeUncategorizedदिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, यमुना नदी में नहाने गए 4...

दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, यमुना नदी में नहाने गए 4 नाबालिग तेज बहाव में डूबे, 24 घंटे बाद भी नहीं मिली बॉडी

दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां हिरणकी गांव में यमुना नदी के ठोकर नंबर-24 पर नहाने गए 4 नाबालिग तेज बहाव में डूब गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 5 बच्चे यमुना नदी में नहाने गए थे।

नई दिल्ली: दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां हिरणकी गांव में यमुना नदी के ठोकर नंबर-24 पर नहाने गए 4 नाबालिग तेज बहाव में डूब गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 5 बच्चे यमुना नदी में नहाने गए थे। इनमें से चार अचानक तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। बहाव इतना तेज था कि वह नदी में डूबते ही चले गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम को सूचना दी गई।

बच्चों के शव की तलाश जारी

बताया जा रहा है कि साथ में आए पांचवे साथी ने शोर मचाकर लोगों की अपने दोस्तों के डूबने की सूचना दी, लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले ही चारों नदी के तेज बहाव में बह गए। इस हादसे के दूसरे दिन भी रेस्क्यू बच्चों की बॉडी की तलाश करती रही, लेकिन अब अब तक उनके शव बरामद नहीं किए जा सके हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

बताया जा रहा है कि NDRF, DDMA, दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बच्चों के शव की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल बॉडी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस को कब मिली सूचना

बताया जा रहा है कि पुलिस को इस घटना की सूचना रविवार शाम करीब 7:30 बजे मिली थी। पुलिस के मुचाहित रविवार को पांच नाबालिग यमुना में नहाने के लिए उतरे थे। इनमें से एक ने शोर मचाकर लोगों को सूचना दी, जबकि चार अन्य तेज धारा की चपेट में आकर बह गए और लापता हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments