भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। शहर में श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित एक भव्य भजन संध्या के दौरान भक्तों को एक बड़ी सौगात मिली। सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में देसाई फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘म्हारो खाटूश्याम’ के आधिकारिक पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया । यह फिल्म भारतीय सिनेमा जगत में अपनी तरह की एकमात्र अनूठी फिल्म होगी, जिसे हिंदी, गुजराती और राजस्थानी तीनों भाषाओं में एक साथ तैयार किया जा रहा है। इस फिल्म के डायरेक्टर गोपाल देसाई एवं प्रोड्यूसर संदीप देसाई है।
भक्ति के माहौल में हुआ पोस्टर लॉन्च
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, श्याम बाबा के भजनों से गुंजायमान पंडाल में जैसे ही फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया, पूरा परिसर ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारों से गूंज उठा। फिल्म के निर्माताओं ने बताया कि यह फिल्म खाटूश्यामजी की महिमा, उनके जीवन दर्शन और भक्तों की अगाध आस्था पर आधारित है। तीन क्षेत्रीय व राष्ट्रीय भाषाओं के जुड़ाव के कारण यह फिल्म देश के एक बड़े दर्शक वर्ग तक बाबा श्याम का संदेश पहुंचाएगी।
4 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ मचेगी धूम
पोस्टर विमोचन के साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आगामी 4 सितंबर को यह फिल्म पूरे भारतवर्ष के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज की जाएगी। श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय भक्तों ने पोस्टर लॉन्च पर खुशी जताते हुए कहा कि यह फिल्म हर श्याम भक्त के लिए एक अनूठा उपहार साबित होगी। फिल्म को लेकर अभी से ही सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
प्रबुद्ध नागरिकों और श्याम भक्तों रही उपस्थित
‘म्हारो खाटूश्याम’ फिल्म के पोस्टर का भव्य विमोचन को सफल बनाने में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और श्याम भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा। इस मौके पर सुप्रसिद्ध युवा गायक अभिनव ऐरन, लोक लाड़ले सुप्रसिद्ध एंकर मीठालाल जांगिड़,नारायण जांगिड़, अशोक धारीवाल, सीएल गहलोत, गोपाल बालोत, संदीप देसाई,नवरत्न अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, ब्रजमोहन अग्रवाल,जबराराम भाटी, सुरेश नामा,कपिल अग्रवाल, राहुल सोनी, पीयूष दवे, संदीप सिंह राव, लक्ष्मण त्रिवेदी, मयंक दवे, नरेश सोनी, ध्रुव शर्मा, सुमित कुमार, सौरभ दवे, जीतू सोनी, दशरथ वैष्णव, उत्तम सिंह, करण बंजारा, दिनेश प्रजापत, मोहित अग्रवाल, विक्रम सोनी, राहुल सोनी (J) एवं मदन दवे सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति और श्याम मित्र मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

