Homeभारतछतीसगढ़सिटी कोतवाली पुलिस की सराहनीय पहल गुम हुए बच्चे को उनकी मां...

सिटी कोतवाली पुलिस की सराहनीय पहल गुम हुए बच्चे को उनकी मां से मिलाया

थाना सिटी कोतवाली पुलिस राजनांदगांव की कार्यवाही।
मां को बच्चा सकुशल मिल जाने से पुलिस के प्रति आभार व्यक्त की

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : एक नाबालिक 07 वर्षीय बच्चा जो लावारिस हालत में पोस्ट ऑफिस चौक के पास घुमते पाये जाने पर थाना लाया गया, थाने में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह द्वारा बच्चे से पूछताछ करने पर अपना नाम रौनक गेड़ाम पिता माखन उम्र 07 साल जो रहने वाला भिलाई का बता रहा था, जो अपना घर का पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था, मामलें की गंभीरता को देखते हुए बच्चे के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशन पर थाना स्टॉफ के साथ मोटर सायकल में बच्चे को लेकर आसपास के क्षेत्र में घुमाया गया, बच्चे की मां शारदा बाई गेड़ाम शनि मंदिर गली हमाल पारा राजनांदगांव में दिखने पर उसे सकुशल बच्चे को सुपूर्द किया गया। मां से पूछताछ करने पर अपने रिश्तेदार के घर अपने बच्चे के साथ सुबह राजनांदगांव आयी थी, जहां से बच्चा बिना बताये घर से बाहर चला गया था, जिसे ढुंढ रह थे। पीड़ित मां को थाना कोतवाली पुलिस के सजगता एवं उसका नाबालिक बच्चा सकुशल मिल जाने से राजनांदगांव पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments