आज विश्व प्रेस दिवस सभी पत्रकारों को बधाई पत्रकारों पर बढ़ते हमले चिंता जनक
हेमंत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष आईंरा : राजनांदगांव छत्तीसगढ़ पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने विश्व प्रेस दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपनी कलम पर धार बनाए रखना होगा साथ ही कहा कि पत्रकारों को हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए पत्रकारों के कलम में ताकत होनी चाहिए पत्रकार के कलम और केमरे में वह ताकत होती है कि वह कातिल का सीना चीर सकता है पत्रकारों पर बढ़ते हमले बेहद दुखद घटना हैआगे उन्होंने कहा कि भारत में वर्ष 2025 के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बड़े पैमाने पर हमले सामने आए हैं फ्री स्पीच कलेक्टिव एफएससी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल भर में देश भर में करीब 15000 मामले मामले फ्री स्पीच उल्लंघन दर्ज किए गए हैं
इस रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में कुल 40 मामले दर्ज हुए जिनमें से 33 पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ है 9 पत्रकारों को मौत के घाट उतार दिए गए उत्पीड़न के 19 मामले में से 14 और धमकियों की 17 मामले में से 12 सीधे तौर पर पत्रकारों के पेशेवर काम से जुड़े हुए थे एफएससी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर और उत्तराखंड में यूट्यूब न्यूज़ क्रिएटर राजीव प्रताप की मौत का विशेष उल्लेख किया है इसी तरह इस वर्ष भारत में पहले हत्या आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एबीएन न्यूज़ चैनल से जुड़े पत्रकार जगनमोहन रेड्डी की अपराधीक तत्वों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दिया और यह बेहद आश्चर्य की बात है कि यह मुख्यमंत्री का निर्वाचन जिला है राजद्रोह और अपराधिक मामले का बढ़ता इस्तेमाल पत्रकारों के लिए बेहद खतरे की घड़ी है संगठित माफिया अपराधीक गठबंधन में संलग्न लोग कुछ भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के साथ पत्रकारों को लगातार निशाना बना रहे हैं उम्मीद किया जाना चाहिए कि पिछले वर्ष की घटना की पुनरावृत्ति न हो आज अंतरराष्ट्रीय प्रेस दिवस है पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी हर भ्रष्टाचारी हर अपराधियों पर हमें खुलकर कलम चलानी होगी एवं एकता भी बनाए रखना होगा क्योंकि संभावित हमले से बचने के लिए एकता ही वह ताकत है जिससे हम बड़ी लड़ाई लड़ सकते हैं
आईंरा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा कि आईरा का शुरू से उद्देश्य है कि पत्रकारों की संरक्षण सुरक्षा हो जहां कहीं भी पत्रकार साथियों के साथ अत्याचार हो उस पर आगे आना होगा अन्यथा लोकतंत्र का यह चौथा स्तंभ बहुत जल्द धराशाही होने वाला है

