हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव उस वक्त पुलिस प्रशासन पर आक्रोशित हो गए जब उन्होंने लगातार जनता की फ़ोन काल आने लगे तब वह अपना कार्यक्रम छोड़कर घटना स्थल पर पहुंचे जहां पर पुलिस के द्वारा बिना कोई वैधानिक तरीके से अवैध तरीके से अवैध वसूली किया जा रहा था वह भी खेती हर आम लोगों से
तुमडीबोड क्षेत्र से लगातार मिल रही शिकायतें बेहद चिंताजनक हैं। पुलिस विभाग द्वारा हेलमेट या अन्य नियमों के नाम पर राहगीरों, खेतों से लौट रहे मेहनतकश मजदूरों और किसानों को इस भीषण गर्मी में रोककर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने के बजाय आम जनता पर दबाव और कथित अवैध वसूली का माध्यम बनती नजर आ रही है।
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि एक ओर आम लोगों को रोका-टोका जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्राम सिवनी खुर्द के पास छत्तीसगढ़ ढाबा में खुलेआम शराब बिक्री की शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। बार-बार सूचना देने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।
जनता पूछ रही है — क्या यही है सुशासन?
क्या गरीब, मजदूर और किसान ही आसान निशाना हैं?
और क्या प्रभावशाली लोगों को संरक्षण मिल रहा है?
सूचना मिलते ही क्षेत्रीय कार्यक्रम छोड़कर मौके पर पहुंचकर इस अन्याय का पुरजोर विरोध किया गया। स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आमजन के साथ दुर्व्यवहार और किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मैंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी है —
यदि इस प्रकार की शिकायतें दोबारा मिलीं, तो आम जनता के साथ सड़क पर उतरकर चक्का जाम करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

