Homeभारतछतीसगढ़बाल विवाह के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

बाल विवाह के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

छुईखदान। माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव श्री विजय कुमार होता के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनंदगांव श्री निलेश जगदला के नेतृत्व में तालुक विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष /न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी छुईखदान श्री ईशान व्यास के मार्गदर्शन में पी.एल.व्ही श्री सनील कुमार द्वारा ग्राम पंचायत एटीकसा मे उपस्थित ग्रामीणो को निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दिया गया तथा विशेष रूप से बाल विवाह, घरेलू हिंसा , नशा मुक्ती , साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दिया गया तथा वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड से हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए जिससे साइबर फ्रॉड से होने वाले ठगी से बचा जा सके तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।

पी.एल.व्ही श्री सनील कुमार द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित बहुत सारे योजनाओं जैसे की नालसा (तस्करी और वाणिज्य यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवा ) योजना 2015, एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा )योजना 2016 , इत्यादि के संबंध में जानकारी दिया तथा आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 को आयोजन किया जाएगा जिसमें राजीनामा योगय के मामले को आपसी राजीनामा तथा भाईचारा से अपने प्रकरण का जल्द से जल्द निराकरण कर सकते हैं जिसमें ना किसी की जीत और ना किसी के हर होती हैं। किसी भी व्यक्ति को निशुल्क कानूनी सालहा लेनी है तो नालसा की हेल्पलाइन नंबर 15100 मे फोन करके जानकारी ले सकते हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments