Homeभारतछतीसगढ़अंतत : काफी खींचतान के बाद रानी सूर्यमुखी राजधानी संपदा में श्रीमती...

अंतत : काफी खींचतान के बाद रानी सूर्यमुखी राजधानी संपदा में श्रीमती पूर्णिमा साहू की नियुक्ति हुई दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद पर मनोज निर्वाणी की नियुक्ति दोनों की पृष्ठभूमि संघ की

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव छत्तीसगढ़ : अत : पिछले चार-पांच महीने से काफी खींचतान में चल रही रानी सूर्यमुखी राजगानी संपदा न्यास में श्रीमती पूर्णिमा साहू की नियुक्ति हो गई दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद पर मनोज निर्वाणी को नियुक्त किया गया है दोनों की नियुक्ति की अधिकृत छत्तीसगढ़ शासन की मुख्य सचिव की तरफ से लेटर जारी कर दिया गया है

आपको बता दे कि दोनों की पृष्ठभूमि संघ की रही है यानी कि भारतीय जनता पार्टी में किसी भी नियुक्ति में संघीय पृष्ठभूमि बेहद अनिवार्य है दूसरी ओर ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी महिला को इस पद में अध्यक्ष बनाया गया है और सबसे हास्यास्पद बात तो यह है कि डोंगरगांव के एक कथित नेता जिनके ऊपर विधानसभा चुनाव में खुलकर भीतर घात करने का गंभीर आरोप है उन्होंने तो अखबार और अपने समर्थकों के माध्यम से ऐसा माहौल क्रिएट कर दिया था कि यह पद उन्हें ही मिल रहा है और उनका नाम लगभग तय है कुछ लोगों ने अति आत्मविश्वास में उनके नाम के बैनर पोस्टर तक बना डाले थे क्योंकि अब यह आखिरी राजनीतिक नियुक्ति थी विष्णु देव सरकार में हालांकि बहुत सारे निगम में अध्यक्षों को की नियुक्ति हुई है लेकिन सदस्यों की या बोर्ड ऑफ मेंबर की नियुक्ति नहीं हो पाई है

बेहद करीबी एवं विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले रणनीतिकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नजर छत्तीसगढ़ पर लगातार बनी हुई है पहले उन्होंने 31 मार्च तक नक्सलवाद को खत्म करने का वादा किया था उन्होंने खत्म कर डाला अब आगे छत्तीसगढ़ में अरबों-खरबों के इन्वेस्ट होने की संभावना है नजर सीधा यहां के बेसिक समस्या को खत्म कर छत्तीसगढ़ को विकासशील से विकसित राज्य बनाने की है जिस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव लगातार खरा उतर रहे हैं विरोधी गुट या कुछ राजनीतिक विश्लेषक छत्तीसगढ़ में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे कि विष्णु देव को बदलकर किसी दूसरे व्यक्ति को चीफ मिनिस्टर बनाया जा सकता है हालांकि इसकी संभावना दूर-दूर तक नजर अभी भी नहीं आ रही है न भविष्य में आने की संभावना है यह सब लिखने का तात्पर्य यह है कि छत्तीसगढ़ में संगीय पृष्ठभूमि बेहद मायने रखती है दूसरी बात यह है कि जिस थाली में आप खाते हो उसमें छेद करने वाले लोगों के लिए भारतीय जनता पार्टी में ना पहले भी जगह थी अब है ना भविष्य में भी होने की संभावना है राजगामी संपदा में श्रीमती पूर्णिमा साहू को अध्यक्ष नियुक्त होने पर एवं उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री मनोज निर्वाणी को एक बार पुन बधाई एवं शुभकामनाएं आपके नेतृत्व में रानी सूर्यमुखी राजगानी संपदा ट्रस्ट बेहद ऊंचाइयों को छुए इन्ही मंगल शुभकामनाएं के साथ हेमंत वर्मा की कलम से

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments