Homeभारतराजस्थानमहिला जैन मिलन गढ़ाकोटा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

महिला जैन मिलन गढ़ाकोटा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

गढ़ाकोटा। महिला जैन मिलन गढ़ाकोटा का शपथ ग्रहण समारोह अतिशय क्षेत्र पटेरिया जी में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेन्द्र जैन की मुख्य उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं महावीर प्रार्थना से हुआ। मिष्ठी जैन एवं ऐनी जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।

समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंजलि जैन, मंत्री सविता जैन सिंघई, कोषाध्यक्ष अभिलाषा जैन, उपाध्यक्ष सुनीता सेठ, सह सचिव सारिका जैन तथा भक्तामर सचिव पवन जैन को क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन शक्कर ने शपथ दिलाई। अतिथियों में क्षेत्रीय मंत्री जिनेश जैन बहरोल एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनीष विद्यार्थी सहित जैन समाज के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन मंजू जैन सेठ ने किया। इस अवसर पर प्रश्नावली विजेताओं, पूर्व पदाधिकारियों तथा पंचकल्याणक महोत्सव में महापात्र बनी वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। पूर्व अध्यक्ष संगीता जैन ने अपनी टीम का आभार जताया।

मुख्य अतिथि कमलेन्द्र जैन ने कहा कि इस वर्ष को “जैन सम्राट वर्ष” के रूप में मनाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जैन धर्म की प्रभावना की जाएगी। समापन पंच परमेष्ठि स्तुति एवं सामूहिक भोजन के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments