Homeभारतदिल्लीमहंत नारायण गिरी जी महाराज के जन्मोत्सव अवसर पर अखिल भारत हिंदू...

महंत नारायण गिरी जी महाराज के जन्मोत्सव अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी हार्दिक बधाई

श्रीमंत महंत नारायण गिरि जी महाराज सनातन धर्म के सच्चे प्रहरी है, जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी महाराज

नई दिल्ली।

अखिल भारत हिंदू महासभा / संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, एवं श्री पंच दस नाम जूना अखाड़े के जगत गुरु परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि नंद गिरि जी महाराज ने महंत नारायण गिरी जी महाराज के पावन जन्मोत्सव (अवतरण दिवस) के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की,

अपने शुभ संदेश में जगद्गुरु ने कहा कि श्रीमंत महंत नारायण गिरि जी महाराज का जीवन त्याग, तपस्या एवं सनातन धर्म की निष्ठावान सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान, मैं मुख्य पक्षकार के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट में संघर्षरत था, उस समय पूज्य महाराज श्री सदैव हमारे साथ खड़े रहे और हिंदुओं को विजय दिलाने में अपनी विशेष योगदान किया जगद्गुरु जी ने कहा कि सनातन धर्म के लिए हर धर्मयुद्ध में महाराज श्री का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है

जगद्गुरु जी ने आगे कहा कि महंत नारायण गिरि जी महाराज जैसे संतों के कारण ही आज सनातन धर्म सुरक्षित एवं सुदृढ़ है। पूज्य महाराज श्री सदैव राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा, गौ रक्षा, संत रक्षा एवं सनातन संरक्षण के विषयों पर मुखर होकर अपनी प्रभावशाली वाणी से समाज का मार्गदर्शन करते रहे हैं। गाजियाबाद में दुर्गेश्वर महादेव मठ विकास के साथ सनातन धर्म के लिए हमेशा मुखर कार्य करते रहे हैं, जगद्गुरु जी ने फोन करके श्रीमन नारायण गिरी जी को बधाई दिया स्वस्थ और दीर्घायु की कामना किया,

जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज ने आगे कहा कि श्रीमंत नारायण गिरि जी अत्यंत निर्मल हृदय,सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। वे सदैव संत समाज एवं आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनकर खड़े रहते हैं। ऐसे संतों ने समाज में संत परंपरा का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है।

पूज्य महाराज श्री, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में संत समाज की शान हैं तथा उनके मार्गदर्शन से सनातन धर्म निरंतर सशक्त हो रहा है।

अंत में, जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने ईश्वर से प्रार्थना की कि पूज्य महंत नारायण गिरि जी महाराज सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें तथा इसी प्रकार राष्ट्र एवं धर्म की सेवा करते रहें। उक्त जानकारी हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रह्म ऋषि बी.के. शर्मा हनुमान जी ने दिया

ॐ तत्सत्

जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरि जी महाराज
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारत हिंदू महासभा / संत महासभा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments