Homeभारतगुजरातबोडकदेव का 'ब्लैक बॉक्स': खाकी की ढाल, जयपाल का जाल और तुषार...

बोडकदेव का ‘ब्लैक बॉक्स’: खाकी की ढाल, जयपाल का जाल और तुषार का ‘ब्लू’ साम्राज्य!

विशेष खोजी रिपोर्ट: संपादक पवन माकन (अहमदाबाद)

अहमदाबाद। शहर का सबसे पॉश और वीआईपी इलाका कहा जाने वाला ‘बोडकદેવ’ अब अपनी रईसी के लिए नहीं, बल्कि ‘वर्दीधारी भ्रष्टाचार’ और ‘देह व्यापार के सिंडिकेट’ के लिए कलंकित हो रहा है। जिस धरा पर कानून का शासन होना चाहिए था, वहां आज एक समानांतर ‘वहीवटिया सरकार’ चल रही है। इस काले साम्राज्य का स्वयंभू सुल्तान है— वहीवटदार जयपाल। विश्वसनीय सूत्र तस्दीक करते हैं कि जयपाल ने खाकी की आन-बान और शान को ‘हफ्ते’ की चंद किश्तों में नीलाम कर दिया है।

  1. मेपल कंट्री रोड पर ‘मर्यादा’ का कत्ल: ‘ब्लू लग्जरियस स्पा’
    थलतेज के मेपल कंट्री रोड पर स्थित ‘ब्लू लग्जरियस स्पा’ (Blue Luxurious Spa) आज पाप के दलदल का केंद्र बन चुका है।
  • तुषार का ‘जिस्मानी’ सिंडिकेट: सूत्रों के मुताबिक, इस स्पा का संचालक तुषार, रिलैक्सेशन की आड़ में एक हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल देह व्यापार का नेक्सस चला रहा है।
  • थाईलैंड से ‘टूरिस्ट’ या ‘टारगेट’?: यहाँ विदेशी युवतियों, विशेषकर थाईलैंड से आई लड़कियों को ‘टूरिस्ट वीजा’ पर बुलाकर अवैध रूप से अनैतिक कार्यों में धकेला जा रहा है। यह सीधे तौर पर इमिग्रेशन कानूनों का उल्लंघन है।
  • वर्दी को खुला चैलेंज: ताज्जुब की बात यह है कि पुलिस थाने की नाक के नीचे यह धंधा ‘सीने की ठोक’ पर चल रहा है। क्या पुलिस की इस रहस्यमयी खामोशी की कीमत तुषार द्वारा पहले ही चुका दी गई है?
  1. ‘एक्यम स्पा’: अपराधियों का नया ‘सेफ हाउस’

एक्यम स्पा (Akyam Spa) अब मसाज सेंटर नहीं, बल्कि शहर के नामी सट्टेबाजों और रईसजादों का ‘अड्डा’ बन चुका है। स्थानीय निवासियों की शिकायतें धूल फांक रही हैं। रात के अंधेरे में यहाँ लगने वाला मजमा इस बात का सबूत है कि यहाँ कानून की ‘बत्ती’ पूरी तरह गुल हो चुकी है। आखिर वह कौन सा ‘अदृश्य हाथ’ है जो इन अड्डों को सुरक्षा कवच प्रदान कर रहा है?

  1. ‘जयपाल’ का आतंक: कलेक्शन एजेंट या सिस्टम का कैंसर?

बोडकदेव के गलियारों में बच्चा-बच्चा जानता है कि असली पावर किसके पास है। जयपाल, जो कागजों पर भले ही छोटा प्यादा हो, लेकिन हकीकत में वह अपराधियों का ‘अभयदान’ बना बैठा है।

  • करोड़ों का काला कारोबार: क्रिकेट सट्टा, अवैध कॉल सेंटर और स्पा सेंटर्स से निकलने वाला ‘महीना’ जयपाल के फिल्टर से होकर कथित तौर पर ‘ऊपर’ तक पहुंचता है।
  • पीआई की बेबसी या मौन स्वीकृति?: स्थानीय थाने के पीआई (PI) का मौन यह साबित करने के लिए काफी है कि बोडकदेव में ‘वहीवटदार’ का रसूख संविधान और कानून से ऊपर हो चुका है।

हॉट सवाल: कमिश्नर साहब, जवाब कौन देगा?

  • क्या अहमदाबाद के सबसे महंगे इलाके को इन सफेदपोश अपराधियों के हवाले कर दिया गया है?
  • क्या पुलिस कमिश्नर को खबर है कि उनके मातहत एक ‘जयपाल’ अपनी खुद की समानांतर पुलिस फोर्स चला रहा है?
  • विदेशी लड़कियों के वीजा उल्लंघन और देह व्यापार पर PCB और क्राइम ब्रांच की नजरें इनायत क्यों नहीं हो रहीं?

महानगर मेट्रो की सीधी चेतावनी

बोडकदेव की सम्मानित जनता अब खौफ में नहीं, बल्कि विद्रोह के मूड में है। अगर मेपल कंट्री रोड के ‘ब्लू लग्जरियस स्पा’ और ‘एक्यम’ जैसे अड्डों पर तत्काल ताले नहीं लटके, और जयपाल जैसे बिचौलियों का ‘हिसाब’ नहीं हुआ, तो यह आक्रोश जन-आंदोलन की शक्ल अख्तियार कर लेगा।
वर्दी पर लगा यह कालिख धोइये कमिश्नर साहब, इससे पहले कि जनता का पुलिसिया तंत्र से भरोसा पूरी तरह उठ जाए!

अगली कड़ी में पढ़िए:

कौन-कौन से ‘माननीय’ लोग जयपाल के दरबार में हाजिरी लगाते हैं? और तुषार के स्पा में आने वाले उन रसूखदार चेहरों के नाम, जो अंधेरे में अपनी पहचान छुपाते हैं!

ब्यूरो रिपोर्ट: महानगर मेट्रो (अहमदाबाद)
संपादक: पवन माकन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments