Homeभारतराजस्थानअभय राजपुरोहित हत्याकांड की निष्पक्ष जांच व 50 लाख मुआवजे की मांग

अभय राजपुरोहित हत्याकांड की निष्पक्ष जांच व 50 लाख मुआवजे की मांग

विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। सिरोही जिले के आमलारी गांव निवासी अभय राजपुरोहित की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को विप्र फाउंडेशन एवं ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए इस घटना को कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताया। विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री से मांगें की हैं जिसमें मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की जाए । मृतक अभय राजपुरोहित अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, इसलिए उनकी पत्नी को राजकीय सेवा में स्थायी नियुक्ति दी जाए । पीड़ित परिवार की विधवा पत्नी और नाबालिग पुत्री के सुरक्षित भविष्य के लिए कम से कम 50 लाख की आर्थिक मदद दी जाए। आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर उन्हें आजीवन कारावास या मृत्युदंड की सजा दिलाई जाए। इस मौके पर दिनेश कुमार दवे , मानाराम पुरोहित उपाध्यक्ष ,

रमेश शर्मा, वासुदेव अवस्थी, जगदीश रामावत, रमेश दवे, जवाहर पुरोहित भागल, करणाराम पुरोहित, प्रेमसिंह राजपुरोहित, माधव ठाकुर, गुमानमल पुरोहित, जयंतीलाल पुरोहित, सुरेश वैष्णव, कैलाश बोहरा, श्यामसुंदर शर्मा, मंजु वैष्णव, कंचन देवी , छाया वैष्णव ,पूर्णा ओझा,मितेन्द्र बोहरा, दिलीप दवे प्याराराम, प्रहलाद पुरोहित,राज पुरोहित, प्रवीण कुमार, धुकाराम, जगदीश सहित कई समाज जन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments