Homeभारतछतीसगढ़जनसंपर्क विभाग एक्चुअल पत्रकारों को अन्य राज्यों की सैर कराए हेमंत वर्मा...

जनसंपर्क विभाग एक्चुअल पत्रकारों को अन्य राज्यों की सैर कराए हेमंत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन छत्तीसगढ़

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ : पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मांग किया है कि पत्रकारिता की आड़ में कुछ लोग स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो जनसंपर्क संवाद जो कि माननीय मुख्यमंत्री के अधीन है विगत कुछ वर्षों से यहां के पत्रकारों को अन्य राज्यों की सैर कराई जा रही है ताकि वहां की भाषा संस्कृति विकास कार्य को जानकर समझ कर यहां डेवलपमेंट का प्रयास करें लेकिन यह बेहद आश्चर्य की बात है कि जनसंपर्क विभाग द्वारा अभी हाल ही छत्तीसगढ़ के कुछ पत्रकारों को जिसमें दुर्ग भिलाई रायपुर राजनांदगांव और बालोद जिला शामिल है

कुछ पत्रकारों को उत्तरांचल उत्तराखंड की सैर कराई गई सरकारी पैसे से लेकिन यह बेहद आश्चर्य की बात है कि इसमें कुछ पत्रकार ऐसे भी है जो कभी सरकारी मुलाजिम रह चुके हैं एवं चंद पैसे देकर पत्रकार का चोला ओढ़ लिए हैं कॉपी पेस्ट करके अपना काम चलाते हैं ऐसे लोगों को भी सरकारी पैसे से दूसरे राज्यों की सैर कराई गई जिनको समाचार लिखने नहीं आता वह क्या समाचार उस प्रांत की या डेवलपमेंट की बनाएंगे यह सोचने वाली बात है और कुछ लोग इसमें ऐसे भी हैं जो पत्रकारता का सिर्फ लेवल लगा लिए है यानी कि वह पत्रकारिता छोड़ चुके हैं और इसमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नए-नए पत्रकार बने हैं

क्या जनसंपर्क विभाग ने इसके लिए विज्ञप्ति जारी किया क्या इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया गया क्या गुपचुप तरीके से अपने लोगों को फायदा दिलाने के लिए सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया इस पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए पत्रकारिता के आड़ में अगर जो लोग गैर पत्रकार हैं और सरकार की योजनाओं का अनावश्यक लाभ ले रहे हैं ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो एवं एक्चुअल जो पत्रकार हैं उन्हें अन्य राज्यों की सैर कराई जाए अन्यथा ऐसी योजनाओं का कोई लाभ सरकार को या लोगों को मिलने वाला नहीं है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments