Homeभारतराजस्थान24 जून को प्रदेशभर में गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, भंवर सिंह पलाड़ा...

24 जून को प्रदेशभर में गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, भंवर सिंह पलाड़ा के जन्मदिवस पर होंगे जनसेवा के विराट कार्यक्रम

ब्यावर, 11 जून। अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के राष्ट्रीय संरक्षक भंवर सिंह पलाड़ा के 24 जून जन्मदिवस को संगठन पूरे राजस्थान में “राष्ट्र समर्पण एवं सेवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों, तहसीलों एवं ग्राम स्तर तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि श्री पलाड़ा के जन्मदिवस पर हजारों कार्यकर्ता समाजसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में भाग लेकर जनकल्याण का संदेश देंगे। कार्यक्रमों के तहत रक्तदान शिविर, पौधारोपण, गौसेवा, जल सेवा, जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरण, पक्षियों के लिए परिंडे बांधना, धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति जागरण अभियान चलाया जाएगा।

संगठन का कहना है कि श्री भंवर सिंह पलाड़ा का जीवन हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और समाजसेवा की भावना का प्रतीक रहा है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन ने विभिन्न सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। इसी प्रेरणा से कार्यकर्ता उनके जन्मदिवस को केवल उत्सव नहीं बल्कि सेवा और समर्पण के महाअभियान के रूप में मनाएंगे।

प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर संगठन की इकाइयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा जन्मदिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।

“राष्ट्र प्रथम, समाज सर्वोपरि” के संकल्प के साथ 24 जून को प्रदेशभर में सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments