Homeभारतउत्तरप्रदेशकासगंज : हजारा नहर में नहाने गए 3 सगे भाई डूबे, एक...

कासगंज : हजारा नहर में नहाने गए 3 सगे भाई डूबे, एक तैरकर आया बाहर, 3 लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरप्रदेश के कासगंज जिले की हजारा नहर में नहाने गए 3 सगे भाई गहरे पानी में डूब गए। गोताखोरों की टीम द्वारा लापता भाइयों की तलाशा में सर्च ऑपरेशन जारी है।

कासगंज: कासगंज जिले के नदरई की हजारा नहर में दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। जहां हाथरस जिले के रहने वाले चार युवक नहर में नहाने गए थे,इसी दौरान चार युवकों में से तीन सगे भाई गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए, जबकि उनका एक साथी किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया। युवकों के नदी में डूबने की घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस, गोताखोरों और पीएसी की फ्लड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा लापता युवकों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

जानकारी के मुताबिक, कासगंज कोतवाली क्षेत्र के नदरई स्थित हजारा नहर में शनिवार को चार युवक नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान 3 युवक अचानक गहरे पानी की तरफ बह गए। किसी तरह तैर कर एक युवक बाहर आ गए, लेकिन तीनों सगे भाई गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे को देख मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। हजारा नहर में लापता हुए तीनो सगे भाइयों की तलाश शुरू कर दी। वहीं उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और तीनों बेटों की मां का रो रोकर बुरा हाल है।

मामला जानिएबताया जा रहा है कि लापता युवक हाथरस जिले के गांव नगला टिकरी के रहने वाले है। जोकि शनिवार को बाइक से हाजरा नहर में नहाने के लिए आए थे। जिसमें छोटू, अजय और जय प्रकाश सगे भाई है। तीनों भाई अपने दोस्त सुमित के साथ नदरई इलाके में स्थित हजारा नहर में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय तीनों भाई अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस दौरान एक युवक सुमित किसी तरह तैरते हुए बाहर निकल आया। लेकिन तीनों भाई गहरे पानी में लापता हो गए।

सर्च ऑपरेशन जारी

इस घटना को लेकर कासगंज जिले के एसपी ओपी सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यह जो हजारा नहर है। यह नदरई पिकनिक प्वाइंट है, वहां लोग दूसरे जिलों से भी आते हैं। आज भी पड़ोसी जनपद से कुछ लोग आए हुए थे। दो बाइक से चार लोग आए थे, जिसमें एक व्यक्ति बाहर निकला हुआ है। डायल 112 से पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग नहर में डूब गए हैं।

वहीं लोगों के माध्यम से जानकारी हुई कि इनका तीसरा भाई वो भी दिखाया नहीं दे रहा है। सारे प्रकरणों के लिए पुलिस द्वारा लगातार छानबीन की गई। लेकिन सर्च के बावजूद भी किसी की बॉडी रिकवर नहीं कर पाए है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments