Homeभारतमध्यप्रदेशमैहर: हाईवे पर खाई में पलटी तेज रफ्तार बोलेरो, मासूम बच्ची और...

मैहर: हाईवे पर खाई में पलटी तेज रफ्तार बोलेरो, मासूम बच्ची और युवक की मौत, 8 को आई गंभीर चोटें

मैहर के पास नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात एक एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय मासूम बच्ची और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है…

मैहर के पास हाईवे पर एक वाहन खाई में गिर गया

मैहर: एमपी में मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पहाड़ी के पास नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

परिजन को स्टेशन छोड़कर लौट रहा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरपाटन का रहने वाला एक परिवार अपने किसी रिश्तेदार को मैहर रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था। देर रात सभी लोग बोलेरो वाहन में सवार होकर वापस अपने घर अमरपाटन लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम पहाड़ी के समीप पहुँचा, तभी अचानक चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। रफ्तार तेज होने के कारण बोलेरो सड़क से नीचे उतरी और पलटते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस ने बेलोरो में फंसे लोगों को निकाला बाहर

हादसा इतना भयावह था कि खाई में गिरते ही बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। देर रात हाइवे पर हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की भनक लगते ही स्थानीय ग्रामीण और कोतवाली थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टॉर्च की रोशनी में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वाहन के भीतर बुरी तरह फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में 7 साल की मासूम समेत 2 की मौत

हादसे में दो लोगो की मौत हो गई है मृतकों की पहचान जुली पटेल (उम्र 7 वर्ष), पिता उमेश पटेल, निवासी अमरपाटन, चालक भूपेन्द्र पटेल (उम्र 30 वर्ष), पिता मुन्ना पटेल, निवासी अमरपाटन के रूप में हुई है।

3 साल की मासूम समेत 8 लोग घायल

बोलेरो में 10 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में घायल हुए सभी लोग अमरपाटन (मैहर) के ही निवासी हैं घायलों की।पहचान रीतू पटेल (उम्र 25 साल), हिमांशु पटेल पिता मुन्नालाल पटेल (उम्र 19 साल), वेदांत दाहिया पिता अमित दाहिया (उम्र 3 साल),अमित दाहिया, सुभद्रा पटेल, कल्पना पटेल, बिन्नू दाहिया के रूप में।हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह वाहन की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments