Homeभारतउत्तरप्रदेशहापुड़ : युवती ने नशे में किया बीच चौराहे पर हंगामा, आधे...

हापुड़ : युवती ने नशे में किया बीच चौराहे पर हंगामा, आधे घंटे तक लगा रहा जाम

हापुड़ में एक युवती ने नशे में धुत होकर सड़क पर हंगामा किया। इस हंगामे की वजह से सड़क पर काफी देर तक ट्रैफिक जाम लग गया।

उत्तरप्रदेश के हापुड़ क्षेत्र में मेरठ तिराहे पर एक युवती ने नशे में धुत होकर सड़क के बीचों-बीच हंगामा करना शुरू कर दिया। इस हंगामे की वजह से सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में लेकर थाने ले आई। सड़क पर काफी देर तक यह पूरा हंगामा चलता रहा।

जयपुर की रहने वाली है युवती

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के जयपुर निवासी 27 वर्षीय युवती नोएडा की प्राइवेट कंपनी में जॉब करती हैं। बुधवार देर रात वह हापुड़ मेरठ तिराहे पर उतर गई। चश्मदीदों के मुताबिक, महिला ने पास के ठेके से शराब लेकर पी और फिर सड़क पर हंगामा करने लगी। युवती को ड्रामा करते देख वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवती का सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। राहगीरों ने युवती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। युवती करीब आधे घंटे तक सड़क पर ड्रामा करती है, जिससे वहां जाम लग गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

युवती को कोतवाली ले गई पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को कोतवाली ले गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस युवती को नशे की हालत में कोतवाली ले आई। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। गुरुवार सुबह एक रिश्तेदार थाने आए और युवती को अपने साथ ले गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments