Homeभारतछतीसगढ़भाजपा की विजय रैली, स्वाधीन जैन ने बताया - छत्तीसगढ़ नेताओं की...

भाजपा की विजय रैली, स्वाधीन जैन ने बताया – छत्तीसगढ़ नेताओं की मेहनत रंग लाई

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : दल्ली राजहरा : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अल्पसंख्यक मोर्चा, स्वाधीन जैन ने बताया कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर आज दल्ली राजहरा में गुप्ता चौक से बस स्टैंड चौक तक विजय रैली निकाली गई।

जैन ने बताया कि वे स्वयं इस विजय रैली में सम्मिलित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंडल अध्यक्ष के तत्वावधान में पेड़ा, लड्डू, झालपुड़ी खिलाकर एवं बैंड-बाजा, पटाखे फोड़ कर बधाई एवं उत्सव के रूप में इस शानदार जीत का जश्न मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

विजय रैली में शामिल प्रमुख जन

विजय रैली में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोभी वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश दसोड, प्रदेश समिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जयदीप गुप्ता, पूर्व मीडिया प्रभारी आशीष लालवानी, मुकेश खस, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्याम जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड्डू महेंद्र सिंह, रमेश जैन,प्रमोद भाई, समर्थ लखानी, पवन सोनी, पार्षद बीरेंद्र साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर गनीर, सृजित अप्पू भाई, दमनदीप जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के नेताओं-कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका

जैन ने कहा कि इस चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री आदरणीय पवन कुमार साय जी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी अहम भूमिका अदा की है।

“पवन साय जी, विजय शर्मा जी एवं सैकड़ों वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्ताओं की टीम पिछले 6 महीने से लगातार बंगाल में रहकर दिन-रात अथक परिश्रम, प्रचार-प्रसार और संगठन कार्य में जुटी थी। इन्हीं सबकी तपस्या और मेहनत के कारण आज हम इस मुकाम पर सफलता प्राप्त कर पाए हैं,” जैन ने कहा।

“हमें गर्व है कि हमें पवन साय जी जैसा संगठन शिल्पी और विजय शर्मा जी जैसा कर्मठ नेतृत्व मिला। छत्तीसगढ़ के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नमन। इस अभूतपूर्व विजय के सभी सूत्रधारों को हृदय से बधाई। बंगाल की राष्ट्रवादी जनता का कोटि-कोटि आभार,” जैन ने जोड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments