हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने एक पत्र के माध्यम से राजनांदगांव जिले के कलेक्टर एवं दुर्ग संभाग आयुक्त से यह मांग की है कि राजनांदगांव जिले के टेडेसरा, देवादा और फुंडा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग भारत माला परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित सडक़ के भू-अर्जन के मामले में शासन के नियम विरूद्ध जमीन भू-अर्जन का जो फर्जीवाड़ा जो हुआ है उसकी जांच रिपोर्ट का खुलासा किया जाए तथा राजनांदगांव जिले के तात्कालीन कलेक्टर, एस.डी.एम. , तहसीलदार, पटवारी, आर.आई. आदि जिन लोगों की भारत माला परियोजना में फर्जीवाड़ा कर शासन को करोड़ो रूपयों की वित्तीय हानि पहुंचाकर उक्त जमीन मालिकों से साठ-गाठ करके जो फर्जीवाड़ा किया गया जिस संबंध में आयुक्त दुर्ग संभाग के द्वारा कलेक्टर जिला राजनांदगांव को २६/०३/२०२५ को कार्यालयीन पत्र क्र. ७७९/भू-अर्जन/२०२५ छ.ग. शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पत्र क्र. १२/०८/२०२५ दिनांक १८/०३/२०२५ के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग भारत माला परियोजना के संबंध में कलेक्टर राजनांदगांव को जो आदेश जारी किया गया
उस आदेश के परिपालन में कलेक्टर एवं उनके अधिनस्त अपर कलेक्टर जिला राजनांदगांव के द्वारा उक्त आदेश के परिपालन में भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले भारत माला परियोजना के संबंधित सभी दोषी अधिकारियों आदि का खुलासा किया जाए
जिससे की प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को यह मालूम पड़ सके की १ मई से १० मई तक सुशासन का पालन भाजपा की सरकार में हो रहा है या नहीं ? इससे राजनांदगांव जिले सहित प्रदेश की आम जनता के सामने भ्रष्टाचारियों के ऊपर कार्यवाही हो रही है या मामला दबाया जा रहा है? और यदि मामला दबाया नहीं जा रहा है तो तत्काल राजनांदगांव जिले के दबंग कलेक्टर जितेन्द्र यादव एवं आयुक्त दुर्ग संभाग सत्यनारायण राठोर से मांग है कि राजनांदगांव जिले के टेडेसरा , देवादा आदि भारत माला परियोजना की जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट का खुलासा तत्काल करें और दोषीयों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) के प्रमुख अधिकारियों के समक्ष जो जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है उसका खुलासा किया जाए क्योंकि गत दिनों ही ई.डी का छापा दुर्ग सहित रायपुर आदि क्षेत्रों में जो बड़े बिल्डरों एवं ठेकेदारों के यहां छापे पड़े है जिसमें करोड़ो रूपयों की संपत्ति जप्त की गई है और राजनांदगांव जिले की जांच रिपोर्ट के बाद कई खुलासे और होने की संभावना है ?

