नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया
हाइलाइट्स
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के एटीएम बूथ में लगी आग
प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास मची अफरा-तफरी
दमकल की चार गाड़ियों ने समय रहते पाया काबू
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक बार फिर आग लगने का मामला सामने आया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर उस समय अफरा तफरी मच गई जब यूनियन बैंक के एटीएम में आग लग गई। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है और हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कहां लगी आग
दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक मंडल अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शाम करीब 3:54 बजे फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एटीएम के अंदर आग है। फायर कंट्रोल रूम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक क्यूआरवी, जो कि नजदीक में ही थी, और तीन फायर टेंडर को मौके पर रवाना किया।
एटीएम में थीं तीन मशीनें
उन्होंने आगे कहा कि आकर देखा तो एटीएम में आग लगी थी और आग को पूरी तरह से अभी बुझा लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यहां पर दो एटीएम के काउंटर थे जिसमें टोटल तीन मशीनें थीं। और इसके पीछे एक सीसीटीवी रूम भी था, तो थोड़ा सा गर्मी की वजह से सीसीटीवी रूम के अंदर भी थोड़ा सा मशीनों को और एसी वगैरह को इफेक्ट हुआ है। पत्रकार के एक सवाल का जवाब देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि बताया जा रहा है कि एक बैंक ऑफ बड़ौदा था, दूसरा यूनियन बैंक का एटीएम था। उन्होंने कहा कि मौके पर टोटल चार गाड़ियां, जिसमें एक क्यूआरबी और तीन गाड़ियां थीं

