Homeभारतमध्यप्रदेशपत्थर मार-मारकर महिला एसएचओ ने तोड़ दिए ससुराल के दरवाजे, पति से...

पत्थर मार-मारकर महिला एसएचओ ने तोड़ दिए ससुराल के दरवाजे, पति से विवाद के बीच बेटे से पहुंची थी मिलने

ग्वालियर के माधवगंज थाना क्षेत्र में पहुंचकर एक महिला टीआई ने अपने ससुराल में हंगामा किया है। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला टीआई वर्षा सिंह ससुराल के गेट पर पत्थर से मार रही हैं। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर शिकायत की है।

हाइलाइट्स

महिला टीआई वर्षा सिंह ने ससुराल पहुंचकर किया हंगामा
कथित रूप से ससुराल में वह अपने बच्चे से गई थीं मिलने
बच्चे की कस्टडी को लेकर कोर्ट में चल रहा है मामला
महिला टीआई और ससुराल पक्ष के लोगों ने थाने में दी शिकायत

ग्वालियर: एक महिला टीआई ने अपनी ससुराल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिला टीआई ने ससुराल के घर के गेट पर जमकर पत्थर मारे। जिससे गेट क्षतिग्रस्त हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में महिला टीआई द्वारा गेट में पत्थर मारते देखा जा रहा है और ससुराल वाले महिला टीआई को भला बुरा कहते नजर आ रहे हैं।

सोमवार की रात ससुराल पहुंचीं टीआई

यह पूरा घटनाक्रम माधवगंज थाना इलाके के सात भाई के गोठ है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को टीआई वर्षा सिंह सात भाई की गोठ में स्थित अपनी ससुराल पहुंची थी। वर्षा सिंह वर्तमान में राज्य साइबर पुलिस में पदस्थ है। बताया गया कि वर्षा सिंह का अपने पति से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

बेटे से मिलने आई थीं ससुराल

वर्षा अपने बेटे से मिलने के लिए अपनी ससुराल पहुंची थी लेकिन उसे बेटे से नहीं मिलने दिया गया। जिसके बाद वर्षा आग बबूला हो गई और उसने घर के दरवाजे पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। पत्थर मार मार कर दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान ससुराल वाले वर्षा को भला-बुरा कहते रहे और उसका वीडियो भी बनाते रहे। काफी देर तक मौके पर हंगामा चलता रहा।

पति के साथ भी हुआ विवाद

वर्षा के पति उमेश सिंह घर से बाहर निकलकर आए तो उनसे भी विवाद हो गया। देर रात दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए। फिलहाल इस मामले में सीएसपी किरण अहिरवार का कहना है कि दोनों पक्षों का आवेदन ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

आयकर विभाग में पदस्थ हैं पति

दोनों के बीच लंबे समय विवाद चल रहा है। इसके बाद अलग-अलग रहते हैं। सात साल का बच्चा अपने पिता के साथ रहता है। इसे लेकर वर्षा सिंह ने कुछ दिनों पहले हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। साथ ही आरोप लगाया था कि पति ने बेटे को बंधक बनाकर रखा है। सुनवाई के दौरान पुलिस ने बच्चे को कोर्ट में पेश किया था। हालांकि मामला अभी न्यायालय में लंबित है। इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है कि बच्चे की कस्टडी किसके पास रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments