Homeक्राइमगाजियाबाद: सर्राफा बाजार में खरीदारी के बहाने उलझाया, सोने के सिक्के जेब...

गाजियाबाद: सर्राफा बाजार में खरीदारी के बहाने उलझाया, सोने के सिक्के जेब में रखकर हुआ रफूचक्कर, लाखों का माल गायब

डासना गेट के श्रीराम ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंचे शातिर ने कारोबारी को सामान दिखाने में उलझाया और 65 ग्राम सोने के सिक्के चोरी कर लिए।

हाइलाइट्स

डासना गेट बाजार स्थित श्रीराम ज्वेलर्स की है घटना
व्यक्ति ने कारोबारी को सामान दिखाने में उलझाया
करीब 65 ग्राम सोने के सिक्के लेकर चंपत

गाजियाबाद : सर्राफा बाजार में खरीदारी के बहाने दुकानों तक पहुंच रहे शातिर अब कारोबारियों की आंखों के सामने ही कीमती आभूषण गायब कर रहे हैं। डासना गेट बाजार स्थित श्रीराम ज्वेलर्स में बृहस्पतिवार को ऐसी ही वारदात हुई। दुकान पर पहुंचे एक व्यक्ति ने कारोबारी को सामान दिखाने में उलझाया और मौका मिलते ही करीब 65 ग्राम सोने के सिक्के लेकर चंपत हो गया। चोरी हुए सोने की कीमत साढ़े छह लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

श्रीराम ज्वेलर्स के संचालक नरेंद्र वर्मा के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति दुकान में आया था। उसने आभूषण देखने की इच्छा जताई। कारोबारी उसे सामान दिखाने लगे, इसी बीच आरोपी ने उनकी नजरों से बचकर सोने के सिक्के अपनी जेब में रख लिए। इसके बाद वह सामान्य तरीके से दुकान से बाहर निकल गया। कुछ समय बाद सिक्के गायब होने का पता चला तो दुकान की सीसीटीवी फुटेज देखी गई। उसमें आरोपी की करतूत सामने आ गई।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह व्यक्ति सर्राफा व्यापारी को अपनी बातों में उलझा रहा है। इस बीच लेन देन की बात भी चल रही है। अचानक व्यक्ति ने दुकान से सामान पर हाथ साफ कर लिया और बाद में वहां से निकल गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।

मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि इससे पहले सिद्धार्थ विहार में भी दो महिलाएं एक ज्वेलरी कारोबारी की दुकान से टॉप्स चोरी कर ले गई थीं। लगातार हो रही वारदातों ने सर्राफा कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। सर्राफा कारोबारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की है। साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय के मुताबिक, दोनों मामलों में आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments