Homeक्राइमगोरखपुर में बुलडोजर से मौत मामले में 5 लोग गिरफ्तार, साधु यादव...

गोरखपुर में बुलडोजर से मौत मामले में 5 लोग गिरफ्तार, साधु यादव हाउस अरेस्ट

गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के बाद 14 साल के आर्यवर्धन की मौत के मामले में पुलिस ने 20-25 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और साधु यादव को नजरबंद किया. पांच गिरफ्तारियों और चार जेसीबी की जब्ती के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया.

गोरखपुर में 18 नवंबर को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान हुए हादसे में 14 साल के किशोर आर्यवर्धन की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने पूछताछ के लिए 20 से 25 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता साधु यादव को हाउस अरेस्ट किया गया है. पुलिस इस मामले में अब तक जेसीबी चालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

आर्यवर्धन बीजेपी नेता ओंकार सिंह का बेटा था. ओंकार सिंह बीजेपी के निर्वाचन आयोग संपर्क विभाग के जिला सह-संयोजक हैं. आरोप है कि अखिलेश यादव के रोड शो के बाद बुलडोजर की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने गुरुवार देर रात पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

एफआईआर में समाजवादी पार्टी के नेता साधु यादव का नाम भी शामिल है. पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए उनके घर से एम्स-गोरखपुर थाने ले गई थी. साधु यादव की पत्नी चिंता यादव कैंपियरगंज विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं.

साधु यादव के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि पुलिस ने उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया है. उनके भाई सुरेंद्र यादव भी वीडियो में सपा पदाधिकारियों को घर बुलाते नजर आए. उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उनके घर को सभी तरफ से घेर रखा है.

रोड शो में इस्तेमाल की गई जेसीबी भी जब्त

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. पुलिस ने रोड शो में इस्तेमाल हुई चारों जेसीबी मशीनों को भी जब्त कर लिया है. पुलिस इन मशीनों के मालिकाना हक और इन्हें किसने उपलब्ध कराया था, इसकी जांच कर रही है.

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. उन्होंने परिवार से कहा था कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा था कि इस घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments