Homeबिज़नेससोने में ₹5000 की भारी गिरावट, चांदी ₹9000 लुढ़की, आपके शहर में...

सोने में ₹5000 की भारी गिरावट, चांदी ₹9000 लुढ़की, आपके शहर में क्या रह गया है आज भाव

अमेरिका में टाइट मोनीटरी पॉलिसी के कारण डॉलर मजबूत हुआ है जिससे बुलियन की अपील कम हुई है। एमसीएक्स में शुरुआती कारोबार में सोना 5,000 रुपये से अधिक सस्ता हो गया जबकि चांदी की कीमत में 9,000 रुपये से अधिक गिरावट आई है।

हाइलाइट्स

सोने और चांदी की कीमत में आज फिर भारी गिरावट
सोने 5000 सस्ता और चांदी 10000 रुपये तक फिसली
सोना मार्च के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट की ओर
डॉलर की मजबूती और फेड की टाइट पॉलिसी का असर

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। अमेरिका में टाइट मोनीटरी पॉलिसी के कारण डॉलर मजबूत हुआ है जिससे बुलियन की अपील कम हुई है। एमसीएक्स में शुरुआती कारोबार में सोना 5,000 रुपये से अधिक सस्ता हो गया जबकि चांदी की कीमत में 9,000 रुपये से अधिक गिरावट आई है। सोने की कीमत में 4 फीसदी गिरावट आई है जबकि चांदी का रेट छह फीसदी लुढ़का है।

एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 127452 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 123629 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 5353 रुपये की गिरावट के साथ 122099 रुपये तक फिसला। सोने की कीमत में लगातार पांचवें दिन गिरावट आई है। 10.00 बजे यह 5302 रुपये यानी 4.16 फीसदी गिरावट के साथ 122150 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी की चमक भी फीकी पड़ी

इसी तरह 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट आई है। पिछले सत्र में चांदी 157482 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज 151183 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह करीब 10000 रुपये की गिरावट के साथ 147633 रुपये तक फिसली। 10.10 बजे यह 9564 रुपये यानी 6.07 फीसदी की गिरावट के साथ 147918 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

मार्च के बाद सबसे बड़ी गिरावट

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है। अमेरिकी डॉलर 19 महीने के हाई पर पहुंच चुका है जबकि फेडरल बैंक के अगले महीने ब्याज दरों में तेजी की संभावना बढ़ गई है। इसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिख रहा है। सोना मार्च के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट की तरफ बढ़ रहा है। स्पॉट गोल्ड 0.4 फीसदी गिरावट के साथ 3607.47 डॉलर प्रति औंस तक गिर गया जो सितंबर 2025 के बाद इसका न्यूनतम स्तर है।

इस हफ्ते सोने की कीमत में करीब 7 फीसदी गिरावट आई है जो मार्च के बाद इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। दिसंबर डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर भी 2.1 फीसदी गिरावट के साथ 3608.60 डॉलर पर आ गया। चांदी भी कारोबार के दौरान 42 डॉलर प्रति औंस से नीचे लुढ़क गई। सोने और चांदी का मार्केट कैप पीक से 15 ट्रिलियन डॉलर कम हो चुका है।

फिजिकल मार्केट में रेट

फिजिकल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना 5120 रुपये की भारी गिरावट के साथ 125570 रुपये पर आ गया। इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड भी 4700 रुपये की गिरावट के साथ 115100 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जबकि 18 कैरेट गोल्ड 3840 रुपये फिसलकर 94180 रुपये पर आ गया। चांदी का रेट भी 5000 रुपये की गिरावट के साथ 175000 रुपये प्रति किलो रह गया।

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (प्रति ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
चेन्नई ₹12,557 ₹11,510 ₹9,420
मुंबई ₹12,557 ₹11,510 ₹9,418
दिल्ली ₹12,572 ₹11,525 ₹9,433
कोलकाता ₹12,557 ₹11,510 ₹9,418
बेंगलुरु ₹12,557 ₹11,510 ₹9,418
हैदराबाद ₹12,557 ₹11,510 ₹9,418
केरल ₹12,557 ₹11,510 ₹9,418
पुणे ₹12,557 ₹11,510 ₹9,418
वडोदरा ₹12,562 ₹11,515 ₹9,423
अहमदाबाद ₹12,562 ₹11,515 ₹9,423

दिल्ली में सोने-चांदी की कीमत

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार आठवें कारोबारी सत्र में जारी रहा। मजबूत रुपये और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के अधिक सख्त होने की बढ़ती आशंकाओं के बीच सोना की कीमत 1300 रुपये टूटकर 134500 रुपये रह गई।

पिछले आठ कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में कुल 12400 रुपये की गिरावट आई है। नौ नवंबर को सोने का भाव 146900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी रही। गुरुवार को चांदी 2500 रुपये टूटकर 162000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 164500 रुपये प्रति किलोग्राम था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments