Homeबिज़नेसइंडियन बैंक क्रेडिट कार्ड: भारत कार्ड vs गोल्ड कार्ड, हर रोज ₹100000...

इंडियन बैंक क्रेडिट कार्ड: भारत कार्ड vs गोल्ड कार्ड, हर रोज ₹100000 की खर्च सुविधा; जानें विशेषताएं और फीस

आईबी गोल्ड कार्ड से हर दिन आप एटीएम से करीब 25 हजार रुपये तक की नकद निकासी कर सकते हैं। पीओएस या ई-कॉमर्स खरीदारी के लिए इसकी प्रत्येक दिन की खर्च सीमा 75 हजार रुपये है। आप एक दिन में इस कार्ड से कुल एक लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं।

नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड किसी बैंक के द्वारा अपने पात्र ग्राहकों को दिया जाने वाला एक पेमेंट कार्ड होता है। इसमें एक तय क्रेडिट लिमिट होती है, जिसमें से लोग अपनी जरूरतों के लिए खर्च करते हैं और समय के साथ उसके बकाया को चुका देते हैं। देश में कई बैंक हैं, जो ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा देते हैं। इनमें प्राइवेट और सरकारी दोनों ही शामिल हैं।

इस बीच हम यहां सरकारी बैंक यानी इंडियन बैंक के दो क्रेडिट कार्ड्स के बारे में बात कर रहे हैं। इनके नाम आईबी भारत कार्ड (आईबी- वीजा – भारत) और आईबी गोल्ड कार्ड (आईबी- वीजा – गोल्ड) है। भारत कार्ड में जहां हर रोज 20 हजार रुपये के खर्च की सुविधा हैं, वहीं गोल्ड कार्ड में यह सुविधा एक लाख रुपये तक की है। आइए इन दोनों कार्ड्स के फायदे और सुविधाओं को जानते हैं। इसके साथ ही इनकी फीस और चार्जेज को भी जानेंगे।

आईबी भारत कार्ड क्या है?

आईबी भारत कार्ड इंडियन बैंक का एक क्रेडिट कार्ड है। यह बुनियादी खरीदारी, यात्रा और खाने-पीने के सामान के लिए खास कार्ड है। इसके कार्ड से आप एटीएम के जरिए पैसा निकाल सकते हैं। हर रोज इससे कैश निकासी की सुविधा 8 हजार रुपये है। वहीं, पीओएस/ई-कॉम खरीद के लिए हर रोज की लिमिट 12 हजार रुपये तक है। इस कार्ड से आप हर रोज करीब 20 हजार रुपये की खरीदारी या खर्च कर सकते हैं।

आईबी भारत कार्ड फीस क्या है?
आईबी भारत कार्ड की फीस की बात करें तो जॉइनिंग फीस शून्य है।
इसका एनुअल चार्ज भी शून्य यानी कि फ्री है।
आईबी भारत कार्ड एक लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है।
आईबी गोल्ड कार्ड क्या है?

अब बात आईबी गोल्ड कार्ड की। इस कार्ड को खासकर के किसी इमरजेंसी में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिक मात्रा में खरीदारी या खर्च, नकद राशि की जरूरत समेत अन्य चीजों के लिए कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, आईबी गोल्ड कार्ड से हर दिन आप एटीएम से करीब 25 हजार रुपये तक की नकद निकासी कर सकते हैं। पीओएस या ई-कॉमर्स खरीदारी के लिए इसकी प्रत्येक दिन की खर्च सीमा 75 हजार रुपये है। आप एक दिन में इस कार्ड से कुल एक लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं।

आईबी गोल्ड कार्ड की फीस क्या है?
आईबी गोल्ड कार्ड की फीस की बात करें तो इसकी जॉइनिंग फीस शून्य है।
एनुअल फीस पहले साल के लिए फ्री और दूसरे साल से 250 रुपये और जीएसटी चार्ज है।
अगर कोई कार्डधारक पिछले साल में 50 हजार रुपये या उससे अधिक कार्ड से खर्च करता है तो उसका वार्षिक शुल्क माफ हो सकता है।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन दोनों क्रेडिट कार्ड के फायदे, सुविधाएं समेत अन्य चीजों को बैंक जरूरत के हिसाब से कभी भी बदल सकता है। इसलिए लेटेस्ट जानकारी के लिए संबंधित बैंक से संपर्क कर सकते हैं।

आईबी भारत कार्ड और आईबी गोल्ड कार्ड की मुख्य विशेषताएं
विशेषता (Features) आईबी भारत कार्ड आईबी गोल्ड कार्ड
जारीकर्ता बैंक इंडियन बैंक इंडियन बैंक
मुख्य उद्देश्य बुनियादी खरीदारी, यात्रा और खाने-पीने के सामान के लिए इमरजेंसी और अधिक मात्रा में खरीदारी या खर्च के लिए
दैनिक ATM कैश निकासी सीमा ₹8,000 प्रतिदिन ₹25,000 प्रतिदिन
दैनिक POS / ई-कॉमर्स खर्च सीमा ₹12,000 प्रतिदिन ₹75,000 प्रतिदिन
कुल दैनिक खर्च सीमा ₹20,000 प्रतिदिन ₹1,00,000 (1 लाख) प्रतिदिन
जॉइनिंग फीस शून्य (फ्री) शून्य (फ्री)
वार्षिक शुल्क (Annual Fee) शून्य (लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड) पहले साल फ्री; दूसरे साल से ₹250 + GST
वार्षिक शुल्क माफी की शर्त लागू नहीं (हमेशा फ्री) पिछले वर्ष ₹50,000 या उससे अधिक खर्च करने पर शुल्क माफ

१ आईबी गोल्ड कार्ड की जॉइनिंग फीस क्या है?

आईबी गोल्ड कार्ड की जॉइनिंग फीस शून्य है।

२ आईबी गोल्ड कार्ड से एक दिन में कितना खर्च कर सकते हैं?

आईबी गोल्ड कार्ड से एक दिन में एक लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं।

३ आईबी भारत कार्ड की जॉइनिंग फीस कितनी है?

आईबी भारत कार्ड की जॉइनिंग फीस शून्य है।

४ आईबी भारत कार्ड की एनुअल फीस क्या है?

आईबी भारत कार्ड की एनुअल फीस शून्य है।

५ आईबी भारत कार्ड किस प्रकार का क्रेडिट कार्ड है?

आईबी भारत कार्ड लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है।

डिस्क्लेमर: यह न्यूज आर्टिकल सिर्फ एजुकेशन और जानकारी उद्देश्यों से बनाई गई है। निवेश या खरीदारी का कोई भी निर्णय लेने से पहले कृपया किसी इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments