नागपुर-उमरेड मार्ग पर मंगलवार सुबह एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से सभी 13 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग पर काबू पा लिया गया.
नागपुर-उमरेड मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है. यहां एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. तस्वीरों में आग की भयावहता देखी जा सकती है. आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया है.
नागपुर-उमरेड मार्ग पर चलती बस में आग लग गई. मंगलवार सुबह 6 बजे यह घटना हुई. जैसे ही बस में धुआं उठता दिखा और आग भड़की, अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित रूप से बचाया गया. सभी को बस से नीचे उतार दिया गया. बस 13 यात्रियों को लेकर नागपुर शहर से उमरेड की ओर जा रही थी.
इस घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. फिलहाल इस पूरे हादसे में किसी भी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है. सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. इससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांसद ली है. अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में बस से धुएं का घना काला गुबार उठता दिखाई दे रहा है. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में बस पूरी तरह लपटों से घिर गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस बुरी तरह जलकर खाक हो गई.

