Homeभारतमहाराष्ट्रावन विभाग ने जारी किया नोटिस, जानिए तराली पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट का...

वन विभाग ने जारी किया नोटिस, जानिए तराली पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट का पूरा मामला क्या है

सतारा वन विभाग ने 13 नवंबर 2026 को तराली पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट का काम रोकने का नोटिस जारी किया. विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 और महाराष्ट्र वृक्ष कटाई अधिनियम, 1964 का उल्लंघन मानते हुए यह नोटिस दिया है.

महाराष्ट्र में सतारा वन विभाग ने 13 नवंबर 2026 को तराली पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट का काम रोकने का नोटिस जारी किया है. यह नोटिस प्रोजेक्ट मैनेजर और अडानी रिन्यूएबल एनर्जी वन लिमिटेड, मुंबई को जारी किया गया है.

वन विभाग की निरीक्षण में पता चला कि राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड(NBWL) से जरूरी मंजूरी लिए बिना ही परियोजना का काम शुरू कर दिया गया. इसे बहुत ही गंभीर मामला बताते हुए विभाग ने इसे वन और वन्यजीवों से जुड़े नियमों का उल्लंघन माना. इसमें खास रूप से ‘वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972’ और ‘महाराष्ट्र वृक्ष कटाई (विनियमन) अधिनियम, 1964’ का उल्लेख किया गया है.

नोटिस में क्या कहा गया

नोटिस में कंपनी को निर्देश दिया गया है कि जब तक संबंधित अधिकारियों और NBWL से जरूरी मंजूरी नहीं मिल जाती तब तक परियोजना स्थल पर सभी काम तुरंत रोक दिए जाएं. इसके अलावा, कंपनी को नोटिस मिलने के तीन दिनों के अंदर विभाग के कार्यालय में पेश होकर लिखित जवाब देना होगा. कंपनी को यह बताया होगा कि NBWL की अनुमति के बिना काम किस आधार पर शुरू किया गया.

इसके अलावा, कंपनी को परियोजना क्षेत्र में पेड़ काटने के लिए मिली अनुमति का मूल, काटे जाने पेड़ों की कुल संख्या के उल्लेख के साथ परियोजना से जुड़े सभी कानूनी मंजूरी पत्र और नक्शे भी जमा करने होंगे.

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर तीन दिनों में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण और जरूरी अनुमति दस्तावेज जमा नहीं किए जाते हैं और काम जारी रहता तो वन कानून के तहत कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इससे पहले, इस प्रोजेक्ट की लागत को लेकर भी चर्चा हो रही थी. हालांकि, इस मामले में परियोजना की अनुमानित लागत को कम करने के आरोपों को अडानी समूह ने गलत बताया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments