Homeभारतमध्यप्रदेशगर्ल्स हॉस्टल में रात दो बजे तक अतिथि शिक्षक का क्या काम?...

गर्ल्स हॉस्टल में रात दो बजे तक अतिथि शिक्षक का क्या काम? आरोपों के बाद हटाया गया, दो लड़कियों को भी निकाला

मध्य प्रदेश के डिंडौरी स्थित गर्ल्स हॉस्टल में अतिथि शिक्षक को रात दो बजे तक रुकने का आरोप लगा है। इसके बाद उसे हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो छात्राओं को भी हॉस्टल से निकाला गया है। उनके पास मोबाइल मिले थे।

हाइलाइट्स

डिंडौरी के बजाग में गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल
अतिथि शिक्षक पर रात दो बजे तक हॉस्टल में रुकने का आरोप
दो छात्राओं को मोबाइल देने का भी है आरोप
दोनों लड़कियों और अतिथि शिक्षक को भी हॉस्टल से हटाया

डिंडौरी : जिले के बजाग विकासखंड स्थित एक कन्या छात्रावास में पदस्थ गणित के अतिथि शिक्षक अशोक राजपूत पर गंभीर आरोप लगा है। 11वीं कक्षा की छात्रा को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाने और छात्रावास के नियमों को ताक पर रखकर उससे संपर्क बनाए रखने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा को फोन दिया

जानकारी के अनुसार, अतिथि शिक्षक अशोक राजपूत पर आरोप है कि उन्होंने छात्रा को मोबाइल फोन उपलब्ध कराया, ताकि उससे लगातार बातचीत की जा सके। वहीं, एक शिक्षिका ने कैमरे के सामने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि अतिथि शिक्षक पिछले करीब दो महीने से रात 11 बजे से लेकर 2 बजे तक छात्रा के पास रुकते थे।

जवाब देने से बचती नजर आईं

मामले में कन्या छात्रावास की अधीक्षिका आरोपों का स्पष्ट जवाब देने से बचती नजर आईं। वहीं, स्कूल के प्राचार्य ने घटनाक्रम की जानकारी स्वीकार करते हुए बताया कि छात्रा से मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इसके बाद जिम्मेदारों द्वारा दो छात्राओं को छात्रावास से बाहर करने की कार्रवाई भी की गई।

अतिथि शिक्षक पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

वहीं, गंभीर आरोपों के बावजूद संबंधित अतिथि शिक्षक अशोक राजपूत के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि मामले में अतिथि शिक्षक को बचाने का प्रयास किया गया।

हॉस्टल में छात्राओं को फिर एडमिशन देने की मांग

मामले के सामने आने के बाद 3 नवंबर 2026 को छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे। प्रबंधन और परिजनों की मौजूदगी में छात्रा से लिखित माफीनामा लेने के बाद छात्राओं को पुनः छात्रावास में प्रवेश दिया गया। अब विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच और वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बजाग एसडीएम ने भी मामले पर संज्ञान लिया है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पूर्व में भी गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अतिथि शिक्षक का वहां रुकना बड़ी चूक माना जा रहा है। डिंडौरी आदिवासी बाहुल जिला है। इन छात्रावासों में आदिवासी लड़कियां ही रहती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments