Homeक्राइमकन्‍नौज में रेलवे टिकट वेंडर की पत्‍नी संग हत्‍या, महिला की लाश...

कन्‍नौज में रेलवे टिकट वेंडर की पत्‍नी संग हत्‍या, महिला की लाश से रेप करने वाला बदमाश पंगा एनकाउंटर में घायल

कन्‍नौज में स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र परिसर में रहने वाले टिकट विक्रेता संजीव की अपराधी योगेश सिंह राजपूत उर्फ पंगा ने हत्‍या कर दी थी। सोकर उठी पत्‍नी का भी उसने गला दबा दिया। इसके बाद महिला की लाश से दुष्‍कर्म किया।

कन्‍नौज: यूपी के कन्‍नौज में ऐसी घटना हुई है जिसको सुनकर लोग दांतों तले उंगलियां चबा ले रहे हैं। गुरसहायगंज के प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र परिसर के सरकारी आवास में गत चार नवंबर को एक चोर घुसा। आहट सुनकर उठे पति को उसने इतनी जोर से डंडा मारा कि उसकी मौत हो गई। फिर उसने पत्‍नी की गला दबाकर हत्‍या कर दी। पास में सो रही बच्‍ची को भी उसने खूब पीटा। इसके बाद उसने महिला की लाश से रेप किया। रविवार शाम पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान आरोपी योगेश सिंह राजपूत उर्फ पंगा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि पंगा तालग्राम थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव का रहने वाला है। स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र परिसर में रेलवे टिकट विक्रेता संजीव अपनी पत्‍नी शिखा और डेढ़ साल की बच्‍ची के साथ रहते थे। आरोपी पंगा छत पर लगी पन्‍नी और तिरपाल फाड़कर घर में दाखिल हुआ था। महिला की लाश से रेप करने के बाद वह घर से पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड और अन्‍य समान लेकर भाग गया।

चार साल पहले भी कर चुका है डबल मर्डर

पंगा ने दंपती के डेढ़ साल की बच्‍ची को गंभीर रूप से जख्‍मी कर दिया था। समय से अस्‍पताल पहुंचाने के कारण उसकी जान बच गई थी। उनका आठ साल का बेटा घटना वाली रात एक रिश्‍तेदारी में गया था। पुलिस ने बताया कि पंगा का आराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ गैंगस्‍टर समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। चार साल पहले भी उसने डबल मर्डर‍ किया था। इस मामल में वह बीते 15 अगस्‍त को जमानत पर रिहा हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments