Homeक्राइमदिल्ली के बवाना में डबल मर्डर, पहले युवक की गोली मारकर हत्या;...

दिल्ली के बवाना में डबल मर्डर, पहले युवक की गोली मारकर हत्या; फिर भाई ने बदले में आरोपी को उतारा मौत के घाट

दिल्ली के बवाना इलाके में शनिवार देर रात डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। पहले एक 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इसके बाद युवक के भाई ने बदले में आरोपी की हत्या कर दी।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके के पूठ खुर्द गांव में शनिवार देर रात आपसी झगड़े के बाद डबल मर्डर की वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने 27 वर्षीय सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सचिन के भाई नरेश ने कथित तौर पर आरोपी सोनू उर्फ प्रदीप को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, वारदात की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। वहां सचिन का शव अस्पताल में मिला, जबकि दूसरे मृतक सोनू उर्फ प्रदीप का शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर एक गली में पड़ा हुआ था।

CCTV फुटेज के आधार पर भाई गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और पूछताछ की। इसके आधार पर सचिन के भाई नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था और हत्या की वारदात के पीछे की असल वजह क्या थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments