Homeभारतउत्तरप्रदेशगोरखपुर में ठेकेदार ने पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम,...

गोरखपुर में ठेकेदार ने पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

गोरखपुर में एक ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में मामला सुसाइड का सामने आया है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

गोरखपुर में एक ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है, पुलिस की प्रथम दृष्टिया जांच में मामला सुसाइड का सामने आया है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

राम गढ़ताल थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी, 47 वर्षीय ठेकेदार अजीत सिंह ने शनिवार की देर रात खुद को गोली मार कर आत्म हत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को अजीत सिंह का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था, बताया जा रहा है। उसके बाद वह अपने कमरे में गए और रात करीब 12 बजे खुद की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। तेज आवाज सुनकर परिजन उनके कमरे की तरफ दौड़े, जहां अजीत को उन्होंने लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले आनंद सागर में उन्हें अस्पताल आ गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम में भी साक्ष्य जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

सीओ ने दी जानकारी

इस संदर्भ में सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या जांच में मामला गृह कलह का सामने आया है। परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, फिलहाल विवाद की वजह सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments