Homeभारतमहाराष्ट्राछठ पूजा पर यूपी बिहार वालों को रेलवे ने दी गुड न्यूज,...

छठ पूजा पर यूपी बिहार वालों को रेलवे ने दी गुड न्यूज, मुंबई-छपरा के बीच 4 और खड़की-खातीपुरा 2 स्पेशल ट्रेन

दीवाली से बाद यात्रा करनेवालों और छठ पूजा में उत्तर प्रदेश बिहार जानेवालों समेत त्योहारों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। सेंट्रल रेलवे 14.11.2026 को स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन मुंबई, पुणे, नासिक से उत्तर प्रदेश और बिहार से शहरों तक लिंक रहेगी।

मुंबई : दीवाली के बाद अब छठ पूजा आ गई है। खास त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई)-छपरा और खड़की-खातीपुरा के बीच कुल 6 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाने का फैसला किया है। इनमें मुंबई-छपरा के बीच 4 और खड़की-खातीपुरा के बीच 2 विशेष ट्रेन सेवाएं शामिल हैं। ट्रेन संख्या 05084 स्पेशल 18 नवंबर 2026 (बुधवार) और 23 नवंबर 2026 (सोमवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई से दोपहर 3 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 5:45 बजे छपरा पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 05083 स्पेशल 16 नवंबर 2026 (सोमवार) और 21 नवंबर 2026 (शनिवार) को छपरा से रात 8 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक एसी-2 टियर, एक एसी-3 टियर, दो एसी-3 टियर इकोनॉमी, 16 स्लीपर कोच और दो लगेज-कम-जनरेटर-कम-गार्ड वैन लगाए जाएंगे।

यहां रुकेगीं स्पेशल ट्रेन

ट्रेन का ठहराव कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोमती नगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, गोरखपुर कैंट, पिपराइच, कप्तानगंज, रामकोला, पड़रौना, तमकुही रोड, थावे, गोपालगंज, दिघवा दुबौली और मसरख स्टेशनों पर होगा।

स्पेशल ट्रेन ऐसी होगी

ट्रेन संख्या 09730 स्पेशल 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को सुबह 8:45 बजे खड़की से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09729 स्पेशल 15 नवंबर 2026 (रविवार) को सुबह 6 बजे खातीपुरा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे खड़की पहुंचेगी। इस ट्रेन में दो एसी-2 टियर, छह एसी-3 टियर, छह स्लीपर क्लास, पांच जनरल सेकेंड क्लास, एक गार्ड/लगेज वैन और एक जनरेटर कार शामिल होगी।

आज से स्पेशल ट्रेन में रिजर्वेशन शुरू

ट्रेन का ठहराव लोणावला, पनवेल, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर और गांधीनगर स्टेशनों पर होगा। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05084 और 09730 के लिए रिजर्वेशन 14 नवंबर 2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगा। अनारक्षित डिब्बों के लिए टिकट यूटीएस प्रणाली के माध्यम से सामान्य सुपरफास्ट मेल/एक्सप्रेस किराए पर उपलब्ध होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments