Homeभारतउत्तरप्रदेशलखनऊ में युवक की मौत के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार, भाई...

लखनऊ में युवक की मौत के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार, भाई का आरोप- चोरी का इल्जाम लगाकर कर रही थीं परेशान

लखनऊ में देशराज नाम के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी. अब इस मामले में देशराज के भाई ने दो महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाकर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

लखनऊ में एक युवक की मौत के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. मृतक के भाई का आरोप है कि दोनों महिलाएं उसके भाई पर पैसे और गहने चोरी करने का इल्जाम लगा रही थीं. इतना ही नहीं, उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान भी कर रही थीं. परिवार का दावा है कि इसी तनाव के चलते युवक ने अपनी जान दे दी.

मृतक का नाम देशराज था. घटना 8 नवंबर की रात की है. देशराज भुहार ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और चलती ट्रेन के सामने आ गया. इस घटना में उसकी मौत हो गई. लेकिन देशराज की मौत के अगले दिन उसके भाई ने पुलिस के सामने जो शिकायत दी, उससे मामला एक नया मोड़ ले गया.

देशराज के भाई छेदीलाल ने 9 नवंबर को लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में लिखित शिकायत दी. इसमें उन्होंने सपना रावत और नेहा परवीन नाम की दो महिलाओं पर आरोप लगाए.

छेदीलाल के मुताबिक, 7 नवंबर को दोनों महिलाओं ने उनके भाई देशराज पर पैसे और गहने चोरी करने का आरोप लगाया था. शिकायत में दावा किया गया कि इसके बाद दोनों महिलाएं देशराज को लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रही थीं. परिवार का आरोप है कि इस वजह से देशराज काफी तनाव में था. भाई ने अपनी शिकायत में दावा किया कि इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने 8 नवंबर की रात ट्रेन के सामने आकर जान दे दी.

पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया

छेदीलाल की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इसके आधार पर सपना रावत और नेहा परवीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया गया. 10 नवंबर को पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दोनों महिलाओं की भूमिका क्या थी और देशराज की मौत से पहले क्या-क्या हुआ था?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments