Homeटॉप न्यूज़मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप, बॉम्बे हाईकोर्ट-BSE और अमिताभ बच्चन...

मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप, बॉम्बे हाईकोर्ट-BSE और अमिताभ बच्चन का ‘जलसा’ निशाने पर

बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है. इस ईमेल में बॉम्बे हाईकोर्ट के अलावा BSE, वर्ली रेसकोर्स और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.

महाराष्ट्र के मुंबई में एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. इस बार धमकी भरा ईमेल बॉम्बे हाईकोर्ट को भेजा गया है. ईमेल में सिर्फ हाईकोर्ट ही नहीं, बल्कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. पुलिस ईमेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किसने भेजी है.

चार जगहों को निशाना बनाने की धमकी

धमकी भरे ईमेल में मुंबई के चार प्रमुख ठिकानों का नाम लिया गया है. इनमें बॉम्बे हाईकोर्ट, BSE, वर्ली रेसकोर्स और अमिताभ बच्चन का बंगला ‘जलसा’ शामिल है. ईमेल में इन जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

बॉम्बे हाईकोर्ट और BSE जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के साथ अमिताभ बच्चन के बंगले का नाम आने से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. फिलहाल ईमेल में दी गई धमकी की गंभीरता और उसके पीछे की मंशा की जांच की जा रही है.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. जांच एजेंसियां ईमेल की जानकारी जुटा रही हैं. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसे किसने और कहां से भेजा है.

पुलिस धमकी की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments