Homeक्राइमदिल्ली में फिर लॉरेंस बिश्नोई का खौफ, गैंग के नाम पर मांगी...

दिल्ली में फिर लॉरेंस बिश्नोई का खौफ, गैंग के नाम पर मांगी 20 करोड़ की रंगदारी

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में हाजी शकील सैफी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने FIR नंबर 0934/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4) के तहत जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. निहाल विहार निवासी हाजी शकील सैफी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें व्हाट्सऐप कॉल और वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई है. शिकायत के मुताबिक, खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले अनिल पंडित ने उनसे 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है.

FIR में दर्ज शिकायत के अनुसार, हाजी शकील सैफी को 2 नवंबर को एक वॉइस नोट मिला था. इसके अगले दिन यानी 3 नवंबर को उनके पास व्हाट्सऐप कॉल आई. आरोप है कि कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए 20 करोड़ रुपये की मांग की. शिकायतकर्ता के मुताबिक, रकम नहीं देने पर उन्हें धमकी भी दी गई.

हाजी शकील सैफी ने अपनी शिकायत में अनिल पंडित पर रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर निहाल विहार थाना पुलिस ने FIR नंबर 0934/2026 दर्ज की है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस धमकी भरी व्हाट्सऐप कॉल और वॉइस नोट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है या गैंग के नाम का इस्तेमाल करके रंगदारी मांग रहा था. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments