Homeभारतदिल्लीदिल्ली में एक दिन में तीन अग्निकांड... गफ्फार मार्केट, आजादपुर मार्केट और...

दिल्ली में एक दिन में तीन अग्निकांड… गफ्फार मार्केट, आजादपुर मार्केट और शाहदरा में लगी आग

गफ्फार मार्केट की आग काबू में आने के बाद न्यू आजादपुर मार्केट की एक दुकान में आग लगी, जहां दमकल की 11 गाड़ियां भेजी गईं. सुबह 9:10 बजे तक आग बढ़ने पर इसे मेक-4 घोषित किया गया, जबकि पुलिस ने गफ्फार मार्केट में बैटरियों की ज्यादा चार्जिंग को संभावित वजह बताया है.

दिल्ली में आग लगने की दो घटनाओं से हड़कंप मच गया. पहले करोल बाग के गफ्फार मार्केट में भीषण आग लगी और अब न्यू आजादपुर मार्केट की एक दुकान आग की चपेट में आ गई. आजादपुर में आग बुझाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक, न्यू आजादपुर मार्केट में सुबह करीब 8:40 बजे एक दुकान में आग लगी. शुरुआत में दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था. हालांकि, सुबह 9:10 बजे तक आग काफी बढ़ गई. इसके बाद इसे मेक-4 घोषित कर दिया गया और आग पर काबू पाने के लिए कुल 11 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया.

इससे पहले दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में भी एक दुकान में भीषण आग लग गई थी. आग पुरी प्लाजा की 13 ब्लॉक स्थित चेन वाली गली में लगी थी. इसे बुझाने के लिए दमकल की कुल 22 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. अब आग पर काबू पा लिया गया है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एक मोबाइल बैटरी की दुकान से शुरू होने की आशंका है. माना जा रहा है कि बैटरियों को ओवरचार्ज करने की वजह से उनमें आग लगी होगी. हालांकि, आग लगने की सही वजह का पता कूलिंग ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही चल सकेगा.

शाहदरा में भी लगी आग

दिल्ली के शाहदरा जिले में भी आग लगने की घटना सामने आई है. कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन इलाके के शांति मोहल्ला, गली नंबर 6 स्थित एक कपड़ा गोदाम में आग लग गई. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं.

गौर सिटी मॉल के गेट के बाहर लगी आग

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सिटी मॉल के गेट के बाहर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक पेड़ में आग लग गई. बताया जा रहा है कि पेड़ पर लगी लड़ी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी. मॉल प्रबंधन ने खुद ही आग पर काबू पा लिया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments