Homeटॉप न्यूज़बिस्तर की चादर बदल रही महिला अचानक जमीन में समाई, नीचे मिला...

बिस्तर की चादर बदल रही महिला अचानक जमीन में समाई, नीचे मिला सिंधिया काल के टैक्स वसूली ऑफिस का तहखाना

मध्य प्रदेश के भिंड में बिस्तर की चादर बदल रह महिला अचानक से जमीन में समा गई। कमरे के एक हिस्से का फर्श 15 फीट गहराई तक धंस गया। पता चला कि नीचे की गहराई सिंधिया घराने का तहखाना है। उसे ढककर 1980 में उस पर मकान का निर्माण करवाया गया था।

हाइलाइट्स

भिंड में बिस्तर की चादर बदल रही महिला जमीन में समाई
अचानक से कमरे का फर्श 15 फीट नीचे धंस गया
पता चला कि नीचे का गड्ढा सिंधिया घराने का है तहखाना
टैक्स के रूप में वसूले गए अनाज को रखा जाता था यहां

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक घर के अंदर हैरान करने वाली घटना घटी है। बुधवार की रात एक ऐतिहासिक घर के कमरे का फर्श ढह जाने के बाद 45 वर्षीय महिला अपने बिस्तर समेत लगभग 15 फीट गहरे जमीन के नीचे बने गड्ढे में गिर गई।

सिंधिया घराने का प्रशासनिक कोर्ट था यह घर

बताया जा रहा है कि यह ऐतिहासिक घर एक समय में सिंधिया घराने का प्रशासनिक कोर्ट हुआ करता था। उसी के एक पुराने कक्ष के ऊपर यह घर बना हुआ था। इसका इस्तेमाल टैक्स के रूप में वसूले गए अनाज को रखने के लिए किया जाता था। यह घटना तब घटी जब महिला बिस्तर की चादर बदल रही थी और जमीन धंस गई।

महिला को बाहर निकाला गया

घटना रात सवा नौ बजे के करीब की थी। मकान गर्ल्स स्कूल वाली गली में स्थित है। परिवार और पड़ोसियों ने सीढ़ियों की मदद से महिला को बाहर निकाला है। चोटें आने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

गल्ला खंती कहते थे इसे

परिवार ने बताया कि सिंधिया रियासत के समय यह जगह एक स्थानीय प्रशासनिक कोर्ट के रूप में काम करती थी। यहां से राजस्व वसूली और प्रशासनिक काम होते थे। जमीन के नीचे बने एक हिस्से में टैक्स के रूप में मिले अनाज को रखा जाता था, जिसे स्थानीय भाषा में गल्ला खंती कहा जाता था। ऐसे में लोग मान रहे हैं कि जो हिस्सा बुधवार को धंसा है, वह उसी पुरानी संरचना का हिस्सा है।

मानद मजिस्ट्रेट थे परदादा

परिवार ने बताया कि उनके परदादा, पंडित मदन मोहन मिश्रा, सिंधिया रिसायत में मानद मजिस्ट्रेट थे। उन्हें वन खंडेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

1980 में हुआ था घर का पुननिर्माण

1980 के दशक में इस घर का पुननिर्माण किया गया था। परिवार ने बताया कि उस समय इस गड्ढे को बंद कर दिया गया था। उन्हें शक है कि सालों तक पानी रिसने की वजह से बंद पड़े हिस्से के अंदर की मिट्टी धीरे-धीरे बह गई, जिससे फर्श के नीचे एक खोखली जगह बन गई। दबाव पड़ने के बाद वह हिस्सा ढह गया। गड्ढे के निचले हिस्से में पानी भी मिला है।

नहीं थे परिवार के लोग

वहीं, जिस समय यह हादसा हुआ है, परिवार के ज्यादातर सदस्य एक निमंत्रण पर गए हुए थे। सभी लोग जब वापस लौटे तो देखा कि महिला अंदर फंसी हुई है। फर्श ढहने का सटीक कारण और जमीन के नीचे बनी इस संरचना की मौजूदा स्थिति का अभी पता लगाया जा रहा है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments