Homeभारतमहाराष्ट्रा'सुप्रिया सुले तैयार हो गई हैं', पीएम मोदी की शरद पवार को...

‘सुप्रिया सुले तैयार हो गई हैं’, पीएम मोदी की शरद पवार को कॉल, महाराष्ट्र में हलचल तेज, कुछ बड़ा होने वाला है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी(एसपी) अध्यक्ष शरद पवार को फोन किया और उनका हालचाल पूछा। इस बात की पुष्टि शरद पवार के पारिवारिक मित्र और करीबी सहयोगी विट्ठल मनियार ने की है। प्रधानमंत्री के इस फोन कॉल ने महाराष्ट्र में राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है।

हाइलाइट्स

शरद पवार हैं बीमार, इलाज जारी
करीबी का दावा, पीएम मोदी ने की थी कॉल
पीएम ने शरद पवार से कहा, आप आराम कीजिए

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के वरिष्ठ नेता शरद पवार के साथ हुई कथित टेलीफोन बातचीत ने महाराष्ट्र में नई राजनीतिक अटकलों को जन्म दे दिया है। इसमें मुख्य रूप से NCP के दोनों गुटों के भविष्य और राष्ट्रीय राजनीति में पवार की बेटी सुप्रिया सुले की संभावित भूमिका पर चर्चा हो रही है। शरद पवार के करीबी सहयोगी विट्ठल मनियार के अनुसार, पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिलने के बाद, 85 वर्षीय नेता का हाल-चाल जानने के लिए मोदी ने बुधवार को उन्हें फोन किया था।

पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए मनियार ने बताया कि आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘साहब’ (शरद पवार) का हाल जानने के लिए फोन किया। उन्होंने बहुत स्नेह और सम्मान के साथ बात की और कहा, साहब, कृपया पूरी तरह से आराम करें। सुप्रिया अब तैयार हैं। सुप्रिया और हम देश का ख्याल रखेंगे। आप आराम करें, यही मेरी विनती है।

मोदी की बात पर शरद पवार की प्रतिक्रिया

विट्ठल मनियार ने बताया कि शरद पवार ने गर्मजोशी से जवाब देते हुए कहा कि जब तक मोदी जैसे नेता काम कर रहे हैं, तब तक उन्हें देश को लेकर कोई चिंता नहीं है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या शरद पवार में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से इस बातचीत की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल, इस तरह की किसी संभावना को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

रामदास अठावले के बयान ने दी अकटकलों को और हवा

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दावा किया कि अगर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो जाती हैं, तो उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल के अगले विस्तार में जगह मिल सकती है। बता दें कि अठावले की पार्टी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI), NDA का ही एक हिस्सा है।

अगर सुले NDA में शामिल होती हैं तो यह खुशी की बात होगी। हम गठबंधन में उनके शामिल होने का स्वागत करेंगे। मंत्रिमंडल के अगले विस्तार में उन्हें जगह देने पर विचार किया जा सकता है। रामदास आठवले, केंद्रीय मंत्री

‘…तो शरद पवार होते भारत के राष्ट्रपति’

अठावले ने यह भी कहा कि अगर NCP (SP) प्रमुख शरद पवार (जो सुले के पिता हैं) 2019 में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हो गए होते, तो वह भारत के राष्ट्रपति बन सकते थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरद पवार के बीच अच्छे संबंधों की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि अजीत पवार ने शरद पवार से NDA में शामिल होने की अपील की थी, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। अजीत पवार के निधन के समय, NCP के दोनों गुटों के बीच विलय की बात चल रही थी, लेकिन बाद में इस प्रक्रिया को रोक दिया गया।

महाराष्ट्र दौरे के बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती

खांसी और छाती में दर्द की शिकायत के बाद, 2 नवंबर को शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने से कुछ समय पहले उन्होंने महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शरद पवार को फॉलो-अप के लिए मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments